राष्ट्रवाणी: सानिया के नाम पर लव- कनिका ने कसा तंज, यूजर्स बोले- काशवी की चुगली कर रही हैं बिग बॉस 20: लव गिल और कनिका मान ने उड़ाया स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का मजाक? वीडियो देख भड़के फैंसWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:10 ISTLove And Kka mock Kashvi: बिग बॉस 20 के नए क्लिप में लव गिल और कनिका मान गार्डन एरिया में सानिया नाम की लड़की पर बात करती दिखीं. वीडियो वायरल होते ही फैंस इसे स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी से जोड़कर दोनों को ट्रोल कर रहे हैं.लव और कनिका के ने की काश्वी की चुगली ?(फोटो साभार-X @The Khabri)नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में लव गिल और कनिका मान की दोस्ती इन दिनों खूब चर्चा में है. दोनों साथ में काफी टाइम स्पेंड करते हैं और अब इनका एक वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. शो से सामने आए क्लिप में लव और कनिका गार्डन एरिया में बैठकर सानिया नाम की लड़की पर बात करते दिख रहे हैं. हालांकि फैंस का मानना है कि दोनों बातों ही बातों में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी को टारगेट कर रही हैं. जिसे लेकर अब काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. गार्डन में सानिया को लेकर क्या हुई बात वायरल क्लिप में दिखता है कि कनिका और लव गार्डन में बैठे हैं. कनिका कहती हैं कि सानिया को आए 5-6 हफ्ते हो गए हैं. इसके बाद दोनों किसी के माइंडसेट को लेकर बात करते हैं. उनका कहना है कि वह शायद इंतजार कर रही होंगी कि कोई वापस आए और उन्हें सवालों के जवाब मिलें. वे यह भी कहती हैं कि वह सोच रही होंगी कि मेरे बिना गेम चल रहा है या नहीं.बातचीत आगे बढ़ती है तो दोनों कहती हैं कि वह बाहर से नजर रख रही होंगी. उन्हें आजकल सब साफ दिख रहा होगा और वह मन ही मन कह रही होंगी कि वाह बेटा वाह. कनिका आगे कहती हैं कि सानिया इंटेलिजेंट और एजुकेटेड हैं. वह इतनी समझदार हैं कि घर की स्ट्रैटेजी आसानी से समझ सकती हैं. लव और कनिका यह भी कहती हैं कि सानिया बोलकर गई थीं कि उन्हें दूसरी सानिया का खेलने का तरीका पसंद आ रहा है. यह सब बोलते हुए दोनों जोर-जोर से हंसने लगती हैं. इस क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे हैं. कई लोग मान रहे हैं कि सानिया की आड़ में काश्वी की बात हो रही है, जो कुछ हफ्ते पहले वीकेंड का वार में दिखी थीं. Advertisementइस वीडियो के बाद लव और कनिका को नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है. खासकर कनिका को यूजर्स खूब सुना रहे हैं. लोग लिख रहे हैं कि जो कनिका कहती हैं कि वह किसी के बारे में गलत नहीं बोलतीं, वही अब कैसे बातें कर रही हैं. कुछ यूजर्स ने इसे एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान से भी जोड़ा, लेकिन कई लोगों ने साफ किया कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है.About the AuthorSub Editorमैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दै…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 21, 2026, 12:10 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

