राष्ट्रवाणी: दिल्ली में 356 बोतल कफ सिरप बरामद
- इसके बाद एनसीबी जम्मू और दिल्ली की टीम ने 18 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में संयुक्त कार्रवाई की।
- एनसीबी अब इस बात का पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं आरोपियों तक कैसे पहुंचीं और वैध फार्मास्यूटिकल सप्लाई चेन से निकलकर इनका इस्तेमाल अवैध कारोबार में किस तरह होने लगा।
- एनसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार के लिए पैसा कौन उपलब्ध करा रहा था और दवाओं की खरीद, भंडारण तथा परिवहन में शामिल लोगों के बीच किस तरह लेन-देन होता था।
इसके बाद एनसीबी जम्मू और दिल्ली की टीम ने 18 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में संयुक्त कार्रवाई की. इस दौरान दवाओं की सप्लाई से जुड़े लोगों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से कोडीन कफ सिरप की 356 बोतलें बरामद की गईं. आरोपियों से पूछताछ के दौरान दिल्ली के शाहदरा इलाके में किराये के मकान में संचालित एक गुप्त गोदाम के बारे में जानकारी मिली. इस सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने 18 और 19 नवंबर को शाहदरा स्थित परिसर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान वहां बड़ी मात्रा में दवाओं का भंडार मिला. अधिकारियों ने पांच लाख से अधिक टैबलेट, कैप्सूल और दवाओं की बोतलें जब्त कीं. बरामद दवाओं में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड, अल्प्राजोलम, नाइट्राजेपम और कोडीन युक्त दवाएं शामिल हैं. इतनी बड़ी मात्रा में दवाओं की बरामदगी से आशंका है कि इस गोदाम का इस्तेमाल अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध सप्लाई के लिए किया जा रहा था. दवाओं की सप्लाई और फंडिंग की जांच
एनसीबी अब इस बात का पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं आरोपियों तक कैसे पहुंचीं और वैध फार्मास्यूटिकल सप्लाई चेन से निकलकर इनका इस्तेमाल अवैध कारोबार में किस तरह होने लगा. एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि दवाओं की खरीद कहां से की जाती थी, इनके मुख्य सप्लायर कौन हैं और दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक इनके वितरण के लिए किन लोगों और माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा था. जांच का एक अहम पहलू इस नेटवर्क की आर्थिक व्यवस्था भी है. कारोबार के पीछे कौन
एनसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार के लिए पैसा कौन उपलब्ध करा रहा था और दवाओं की खरीद, भंडारण तथा परिवहन में शामिल लोगों के बीच किस तरह लेन-देन होता था. एजेंसी का उद्देश्य गिरफ्तार आरोपियों तक कार्रवाई सीमित रखने के बजाय पूरे सप्लाई नेटवर्क और उसकी फंडिंग व्यवस्था को उजागर करना है. एनसीबी ने आम लोगों से भी नशीली दवाओं की तस्करी और इनके अवैध कारोबार से संबंधित पुख्ता जानकारी साझा करने की अपील की है. एजेंसी के मुताबिक, ऐसी जानकारी राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन MANAS के टोल फ्री नंबर 1933 पर गोपनीय तरीके से दी जा सकती है. अधिकारियों का मानना है कि आम लोगों के सहयोग से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पहचान करने और उसे खत्म करने में मदद मिलेगी. उधमपुर में हुई थी बड़ी बरामदगी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जम्मू और दिल्ली की संयुक्त टीम ने दिल्ली से कश्मीर घाटी तक फैले अंतरराज्यीय दवा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एनसीबी ने 16 नवंबर को उधमपुर के चेनानी स्थित माडा टोल प्लाजा के पास श्रीनगर जा रही बस से करीब सात किलो कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया था. जांच के दौरान दिल्ली के शाहदरा में गुप्त गोदाम का पता चला, जहां छापेमारी में पांच लाख से अधिक नशीली गोलियां, कैप्सूल और दवाओं की बोतलें मिलीं।
एजेंसी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर और आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

