राष्ट्रवाणी: शादी के 10 साल बाद दूसरी बार पापा बनेंगे धीरज धूपर, प्रेग्नेंट हैं विन्नी शादी के 10 साल बाद धीरज के घर फिर गूंजेगी किलकारी, विन्नी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अनाउंस की सेकेंड प्रेग्नेंसीWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:06 ISTVinny Arora Second Pregnancy: शादी के 10 साल बाद धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की जिंदगी में एक बार फिर नन्हे मेहमान की दस्तक होने वाली है. विन्नी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. कपल की इस गुड न्यूज से फैंस काफी खुश हैं. दूसरी बार पापा बनेंगे धीरज धूपर (फोटो साभार-instagram@dheerajdhoopar)नई दिल्ली: टीवी एक्टर विन्नी अरोरा और धीरज धूपर के घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है. कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है और विन्नी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस गुड न्यूज को कंफर्म किया. काफी समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें चल रही थीं, जिन पर अब विन्नी के पोस्ट ने विराम लगा दिया है. विन्नी ने बेबी बंप दिखाते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की. विन्नी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुंदर ग्रीन गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. कैमरे के सामने पोज देते हुए वह काफी खुश नजर आईं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि एक छोटा सा चमत्कार, फिर से. इस अनाउंसमेंट के बाद कई टीवी सेलेब्स ने कमेंट में कपल को बधाई दी. वाहबिज दोराबजी ने सरप्राइज जताते हुए बधाई दी, जबकि फलक नाज ने लिखा कि इस बार बेटी होगी. गोल्डन टेंपल ट्रिप और लव स्टोरी विन्नी और धीरज पहले से ही एक बेटे जैन के पेरेंट्स हैं, जिसका जन्म 10 अगस्त 2022 को हुआ था. हाल ही में कपल ने साथ होने के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया और अमृतसर के गोल्डन टेंपल की तस्वीरें भी शेयर कीं. दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो लगभग सात साल डेट करने के बाद उन्होंने 16 नवंबर 2016 को दिल्ली में शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात 2009 में टीवी शो मात पिताह के चरणों में स्वर्ग के सेट पर हुई थी. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स धीरज धूपर को ससुराल सिमर का और कुंडली भाग्य से बड़ी पहचान मिली. विन्नी भी मात पिताह के चरणों में स्वर्ग, इतना करो ना मुझे प्यार, उडान और लाडो वीरपुर की मर्दानी जैसे शोज का हिस्सा रही हैं. काम की बात करें तो धीरज आखिरी बार लॉक अप सीजन 2 में दिखे थे, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया और श्रेया कालरा विनर बनीं. धीरज रब से है दुआ और शेरदिल शेरगिल में भी दिखे हैं, जबकि विन्नी ने पति पत्नी और वो से वेब डेब्यू किया. About the AuthorSub Editorमैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दै…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 22, 2026, 08:06 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

