राष्ट्रवाणी: लुधियाना से कश्मीर तक के कंबलों का कलेक्शन,पटना के इस कंबल घर में ₹150 से शुरूलुधियाना से कश्मीर तक के कंबलों का कलेक्शन, पटना के इस कंबल घर में ₹150 से शुरू है कीमतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:31 ISTPatna Kashmiri Woolen Market: सर्दियों की शुरुआत के साथ पटना के राजेंद्रनगर सब्जी मंडी में कश्मीरी उलेन बाजार लगाया गया है. यहां 150 रुपये से लेकर 6500 रुपये तक के लुधियाना और कश्मीर के कंबल, गर्म बेडशीट और जयपुरी रजाई मिल रही है. Patna Kashmiri Woolen Market: सर्दियों ने दस्तक दे दी है और ऐसे में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो गई है. अगर आप भी ठंड से बचने के लिए कंबल, गर्म बेडशीट या रजाई खरीदने की सोच रहे हैं, तो पटना में आपके लिए कंबल घर सजा हुआ है. यहां 150 रुपये से लेकर 6500 रुपये तक के कंबल मिल रहे हैं. खास बात यह है कि बाजार में हर बजट और हर पसंद के लोगों के लिए अलग-अलग क्वालिटी और डिजाइन के विकल्प मौजूद हैं. पटना के राजेंद्र नगर सब्जी मंडी में कश्मीरी उलेन बाजार के नाम से यह बाजार लगाया गया है. यहां लुधियाना से आए गर्म कपड़ों और कंबलों की कई वैरायटी देखने को मिल रही हैं. दुकानदार ने बताया कि यहां कश्मीरी वूल के कंबल भी उपलब्ध हैं, जो ठंड से बचाव के लिए काफी गर्म होते हैं. 150 रुपये से शुरू, 6500 रुपये तक के कंबल इस बाजार की सबसे खास बात इसकी कीमतों की रेंज है. यहां सिंगल बेड कंबल की शुरुआत 150 रुपये से हो रही है. गर्म बेडशीट की कीमत करीब 350 रुपये बताई गई है. डबल बेड के कंबलों में भी कई विकल्प मौजूद हैं. दुकानदार ने बताया कि डबल बेड कंबल की कीमत 1500, 2000, 2200, 2800, 3500, 4500, 5300 रुपये से लेकर 6500 रुपये तक है. यानी कम बजट में खरीदारी करने वालों से लेकर प्रीमियम क्वालिटी पसंद करने वालों तक के लिए यहां विकल्प मौजूद हैं. कश्मीरी वूल से लेकर लुधियाना की वैरायटी तक मेले में कश्मीरी वूल के कंबलों के साथ-साथ लुधियाना के कई गर्म कपड़े भी उपलब्ध हैं. दुकानदार का कहना है कि यहां अलग-अलग क्वालिटी के कंबल रखे गए हैं, जिनमें सिंगल बेड और डबल बेड दोनों के विकल्प शामिल हैं. इसके अलावा, बाजार में सिंगल बेड और डबल बेड की चादरें, मीडियम साइज की बेडशीट और कई रंगों और डिजाइन में गर्म बेडशीट भी मिल रही हैं. खरीदारी करने वालों को यहां अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सामान चुनने का मौका मिलेगा. जयपुरी रजाई भी है खास आकर्षण कंबलों के साथ-साथ यहां जयपुरी रजाई भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है. दुकानदार ने बताया कि कंबल और रजाई में अंतर होता है. रजाई के अंदर ऊन जैसी भराई होती है, जबकि कंबल अलग प्रकार की गर्म कपड़े की क्वालिटी में तैयार किए जाते हैं. यहां जयपुरी रजाई की कीमत करीब 4500 रुपये बताई गई है. कुछ चुनिंदा कंबलों पर 30 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है. Advertisement6500 रुपये वाला कंबल भी मौजूद अगर आप प्रीमियम क्वालिटी का कंबल खरीदना चाहते हैं, तो यहां 6500 रुपये तक का कंबल भी उपलब्ध है. दुकानदार ने बताया कि यह ब्रांडेड कंबल है. इस पर 30 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी. अगर आप इस बाजार में खरीदारी करने पहुंचना चाहते हैं, तो राजेंद्रनगर सब्जी मंडी आना होगा. सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Patna,BiharFirst Published :November 27, 2026, 19:31 IST
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

