राष्ट्रवाणी: ’30 लाख रुपये दो, वरना अश्लील वीडियो कर दूंगा वायरल’, अब दारोगा सस्पेंड’30 लाख रुपये दो, वरना अश्लील वीडियो कर दूंगा वायरल’, अब दारोगा सस्पेंडReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 19:19 ISTDarbhanga News : दरभंगा में युवती के यौन शोषण और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपों में घिरे दरोगा नीतीश कुमार को SSP जगुनाथ रेड्डी ने निलंबित कर दिया है. News18 पर खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई की. युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि दरोगा ने मंदिर में उससे शादी की और होटल में संबंध बनाए. बाद में 30 लाख रुपये की मांग करते हुए अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी.यौन शोषण और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपों में घिरे दरोगा नीतीश कुमार को SSP जगुनाथ रेड्डी ने निलंबित कर दिया है.दरभंगा. बिहार के दरभंगा में युवती के यौन शोषण और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के गंभीर आरोपों से घिरे एक दरोगा पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. News18 पर खबर प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद SSP जगुनाथ रेड्डी ने आरोपी दरोगा नीतीश कुमार को निलंबित कर दिया है. युवती ने दरोगा पर मंदिर में शादी करने, होटल में संबंध बनाने और बाद में 30 लाख रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. मामले में युवती का आरोप है कि दरोगा नीतीश कुमार ने पहले उससे मंदिर में शादी की. इसके बाद होटल में उसके साथ संबंध बनाए. युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि बाद में दरोगा ने उससे 30 लाख रुपये की मांग की. इतना ही नहीं, उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. महिला थाना में प्राथमिकी (एफआईआर), युवती का मेडिकल कराया जा रहा युवती के आवेदन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है. पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी दरोगा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. AdvertisementNews18 की खबर के बाद SSP का एक्शन युवती के गंभीर आरोपों को News18 ने प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद SSP जगुनाथ रेड्डी ने आरोपी दरोगा नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.About the AuthorChief Sub EditorUtkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Darbhanga,Darbhanga,BiharFirst Published :November 19, 2026, 19:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

