राष्ट्रवाणी: मंदाकिनी (Mandakini) ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के साथ एक फोटो को लेकर हुए विवाद पर रिएक्शन दिया है। दाऊद संग वायरल फोटो पर मंदाकिनी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स राम तेरी गंगा मैली से मिली थी रातोंरात सफलता दाऊद संग फोटो वायरल होने के बाद करियर पर पड़ा असर तीन दशक बाद मंदाकिनी ने वायरल फोटो का बताया सच एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
‘राम तेरी गंगा मैली’ की एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं। मगर एक फोटो ने उनके करियर में उथल-पुथल मचा दी थी। यह तस्वीर उनकी और गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की है।
90 के दशक में मंदाकिनी की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह दाऊद के साथ नजर आईं। यह तस्वीर दुबई के शारजाह स्टेडियम से थी, जहां दोनों क्रिकेट मैच देख रहे थे। इस तस्वीर पर काफी बवाल मचा था।
अब मंदाकिनी ने सालों बाद इस पर रिएक्शन दिया है। मंदाकिनी ने के साथ बातचीत में साफ-साफ कहा है कि उनका दाऊद से कोई कनेक्शन नहीं है और ना ही वह उनके बुलाने पर वो मैच देखने गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा- जो भी लोग लिखना चाहे, जो भी बोलना चाहे, हमारा इस पर कोई कंट्रोल नहीं है।
एक आर्टिस्ट को हजारों लोग मिलते हैं और हम सबके लिए बराबर हैं। बहुत सारे लोग साथ में थे। हम किसे चुनते हैं और किसे नहीं।
हम वहां (दुबई) किसी शो के लिए गए थे। मुझे दाऊद के द्वारा इनवाइट नहीं किया गया था। मंदाकिनी ने बताया कि उस एक तस्वीर के वायरल होने के बाद बवाल इतना बढ़ गया था कि इसने उनके करियर पर भी बुरा असर डाला।
उन्होंने कहा, “इस विवाद से काफी नुकसान हुआ। बाद में मुझे पता चला कि इन सब चीजों को संभालने के लिए एक टीम होनी चाहिए। मैंने हर जगह इन अफवाहों का खंडन किया।” राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की सफलता ने मंदाकिनी को रातोंरात स्टार बना दिया था।
हालांकि, उसके बाद आई फिल्में ‘डांस डांस’, ‘कहां है कानून’ और ‘प्यार करके देखो’ जैसी फिल्मों की असफलता के चलते एक्ट्रेस ने 1996 में आखिरी फिल्म ‘जोरदार’ के बाद बॉलीवुड से किनारा कर लिया था।
