राष्ट्रवाणी: पिज्जा या समोसा… 35 से ज्यादा वैरायटी वाली इस डिश पर इंदौर के GEN-Z फिदा,पिज्जा या समोसा… 35 से ज्यादा वैरायटी वाली इस डिश पर इंदौर के GEN-Z फिदा, जानें आखिर ये क्या?Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 20:10 ISTIndore Food: इंदौर में खाने-पीने के शौकीनों और युवाओं के बीच ‘पिज्जा पेरी पेरी समोसे’ का नया स्वाद खूब पसंद आ रहा है. बेक्ड समोसे के अंदर चीज, म्योनीज, इंदौरी सेव, शिमला मिर्च, टमाटर और कॉर्न भरकर ऊपर से पिज्जा की टॉपिंग दी जाती है. 35 से ज्यादा वैरायटी में मिलने वाले इस समोसे को चार टुकड़ों में काटकर परोसा जाता है. रिपोर्ट: नमन मटके मध्य प्रदेश की खान-पान नगरी इंदौर में खाने-पीने के शौकीनों को इन दिनों एक नया स्वाद खूब लुभा रहा है. इंदौर के युवाओं और फूडीज के बीच ‘पिज्जा पेरी पेरी समोसा’ काफी लोकप्रिय हो रहा है. सामान्य तौर पर इंदौर में बेक्ड समोसा आलू की फीलिंग वाला होता है, जिसे प्याज और सेव के साथ परोसा जाता है. लेकिन अब इंदौर में इसका अंदाज और टेस्ट दोनों बदल चुके हैं. 35 से ज्यादा वैरायटी पिज्जा पेरी पेरी समोसा तैयार करने वाले युवक का कहना है कि यह उनकी खास स्पेशलिटी है. उनके पास इस खास समोसे की 35 से भी अधिक वैरायटी मौजूद हैं. इस नए फ्लेवर को चखने वाले लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसे बनाने का तरीका बहुत खास है. सबसे पहले आलू वाले बेक्ड समोसे का इस्तेमाल होता है. समोसे को खोलकर उसके अंदर चीज़ और म्योनीज़ मिलाई जाती है. साथ ही इसमें इंदौर की प्रसिद्ध सेव भी भरी जाती है. आलू और सेव की फीलिंग के बाद समोसे के ऊपर पिज़्ज़ा की टॉपिंग डाली जाती है. सब्जियों और चीज से मिलता पिज्जा जैसा टेस्ट इस समोसे में शिमला मिर्च और टमाटर जैसी सब्जियों का इस्तेमाल होता है. साथ में चीज और कॉर्न भी मिलाया जाता है. इन सभी सामग्रियों के मिलने से इसका स्वाद बिल्कुल पिज़्ज़ा जैसा हो जाता है. समोसे को अलग अंदाज में परोसने के लिए इसे चार भागों (पीस) में काटकर दिया जाता है. Advertisement युवाओं को भा रहा यूनिक टेस्ट इंदौर के युवाओं को यह नया जायका बहुत पसंद आ रहा है. इसे खाने के बाद लोग कह रहे हैं कि इसका टेस्ट बहुत ही अलग और यूनिक है. बेक्ड समोसे का यह पिज़्ज़ा अवतार शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Indore,Madhya PradeshFirst Published :November 27, 2026, 20:10 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

