राष्ट्रवाणी: टेस्ट में सभी 4 SENA देशों में शतक जड़ने वाले 8 एशियाई बल्लेबाज टेस्ट में सभी 4 SENA देशों में शतक जड़ने वाले 8 एशियाई बल्लेबाज, 5वें भारतीय बने केएल राहुलWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:14 IST8 Asian Cricketers score hundred in SENA Countries: वेलिंग्टन टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय ओपनर केएल राहुल ने 207 गेंदों में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड की धरती पर यह उनका पहला टेस्ट शतक है, जबकि सेना (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में कुल आठवां सैकड़ा है. इसके साथ ही राहुल सभी चारों सेना देशों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय और आठवें एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं. इस खास क्लब में तेंदुलकर, द्रविड़, कोहली, अजहरुद्दीन, संगकारा, यूनिस और सईद अनवर शामिल हैं.केएल राहुल सभी चार सेना देशों में टेस्ट शतक जड़ने वाले आठवें एशियाई क्रिकेटर्स बने. नई दिल्ली. केएल राहुल ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन टेस्ट करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली. मैच के दूसरे सेशन के दौरान राहुल ने 207 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया और इसके साथ ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. यह न्यूजीलैंड की धरती पर राहुल का पहला टेस्ट शतक है, जबकि सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में यह उनका कुल आठवां सैकड़ा है. इस शानदार उपलब्धि के साथ ही केएल राहुल (KL Rahul) सभी चारों SENA देशों में टेस्ट शतक जड़ने वाले भारत के पांचवें और पूरे एशिया के आठवें क्रिकेटर बन गए हैं. विदेशी परिस्थितियों में, खासकर तेज और उछाल भरी पिचों पर जहां एशियाई बल्लेबाजों की सबसे बड़ी परीक्षा होती है, वहां राहुल का यह रिकॉर्ड उनकी तकनीकी दक्षता और धैर्य को दर्शाता है. राहुल के नाम अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में एक-एक, दक्षिण अफ्रीका में दो और इंग्लैंड में चार टेस्ट शतक दर्ज हो गए हैं. एशियाई खिलाड़ियों के इस विशिष्ट क्लब की शुरुआत पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से होती है. अपने करियर में भारत के लिए 99 टेस्ट मैच खेलने वाले अजहरुद्दीन ने अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के दम पर चारों सेना देशों में एक-एक टेस्ट शतक लगाया था और ऐसा करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने थे. दो Advertisementसचिन तेंदुलकर का विशाल विदेशी रिकॉर्ड इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का है, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों का विश्व रिकॉर्ड है. तेंदुलकर ने अपने शानदार टेस्ट करियर का अंत ऑस्ट्रेलिया में छह, दक्षिण अफ्रीका में पांच, इंग्लैंड में चार और न्यूजीलैंड में दो शतकों के साथ किया. विदेशी धरती पर तेंदुलकर का दबदबा हर देश में समान रूप से देखने को मिला. पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर भी इस खास फेहरिस्त का हिस्सा हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर अनवर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया चारों देशों में एक-एक शतक जड़कर इस उपलब्धि को हासिल किया था. राहुल द्रविड़ का धैर्य और शतकों का हिसाब भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी इस मामले में बेहद प्रभावशाली है. द्रविड़ ने इंग्लैंड की कठिन स्विंग परिस्थितियों में सबसे ज्यादा छह शतक लगाए, जबकि न्यूजीलैंड में दो तथा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक टेस्ट शतक अपने नाम किया. श्रीलंका के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा ने भी दुनिया के हर कोने में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. संगकारा ने अपने टेस्ट करियर में न्यूजीलैंड की धरती पर तीन, इंग्लैंड में दो और ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका में एक-एक शतक जड़कर खुद को इस एलीट क्लब में शामिल किया. यूनिस खान का शानदार सफर पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान भी उन चुनिंदा एशियाई सितारों में शामिल हैं जिन्होंने चारों SENA देशों में शतक का स्वाद चखा है. यूनिस ने अपने करियर में इंग्लैंड में दो टेस्ट शतक बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक बार तिहरे अंक का आंकड़ा पार किया. राहुल से ठीक पहले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने यह मुकाम हासिल किया था. कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर अपना दबदबा दिखाते हुए वहां सात टेस्ट शतक जड़े हैं. इसके अलावा कोहली के नाम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में दो-दो तथा न्यूजीलैंड में एक टेस्ट शतक दर्ज है.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 16:14 ISTऔर पढ़ें
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे – राष्ट्रवाणी
- गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- धैर्य, अनुशासन और 13वां टेस्ट शतक… बल्ला अड़ाने की आदत छोड़ी और मिला फल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बच्चों को कब तक अपने साथ सुलाएं और कब बनाएं आत्मनिर्भर? जानिए एक्सपर्ट टिप्स – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं बाजार जैसी चॉकलेटी कुकीज, बोरनविटा से तैयार होगी ये मजेदार रेसिपी – राष्ट्रवाणी

