राष्ट्रवाणी: सर्दियों में हीटर इस्तेमाल करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, ऐसे बचाएं अपनी जान Heater Safety: सर्दियों में हीटर इस्तेमाल करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं अपनी जानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:21 ISTRoom Heater Safety Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रूम हीटर चलाकर सोना आपकी जान पर भारी पड़ सकता है. बंद कमरे में रातभर हीटर जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग का खतरा रहता है. यह गैस धीरे-धीरे व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पहुंचा सकती है और उसे संभलने तक का मौका नहीं मिलता. जौनपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश यादव ने हीटर इस्तेमाल करने को लेकर लोगों को आगाह किया है. उन्होंने हीटर चलाते समय बरती जाने वाली 5 जरूरी सावधानियां बताई हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. Room Heater Safety Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग कमरे में रूम हीटर चलाते हैं. कई लोग तो रातभर हीटर जलाकर सो जाते हैं और ठंड से बचने के लिए खिड़की-दरवाजे भी बंद कर लेते हैं. लेकिन यही लापरवाही जानलेवा हो सकती है. बंद कमरे में हीटर चलाकर सोने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का खतरा हो सकता है. यह गैस इतनी खतरनाक है कि व्यक्ति को धीरे-धीरे बेहोश कर सकती है और उसे संभलने या मदद मांगने का मौका भी नहीं मिलता. जौनपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश यादव ने लोगों को रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि सर्दियों में हीटर चलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी बरतकर हीटर से होने वाले हादसों से बचा जा सकता है. बंद कमरे में हीटर चलाकर सोना क्यों है खतरनाक?
डॉ. अवधेश यादव के मुताबिक, कई लोग ठंड से बचने के लिए कमरे को पूरी तरह बंद कर लेते हैं और रातभर हीटर चलाकर सोते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने बताया कि बंद कमरे में कुछ तरह के हीटर के इस्तेमाल से कार्बन मोनोऑक्साइड की पॉइजनिंग का खतरा रहता है. यह गैस शरीर पर असर डालती है और व्यक्ति धीरे-धीरे बेहोशी की हालत में जा सकता है. ऐसी स्थिति में दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता और व्यक्ति को खुद को बचाने या किसी से मदद मांगने का मौका भी नहीं मिल सकता. इसलिए हीटर जलाकर सोने से बचना चाहिए. Advertisementहीटर इस्तेमाल करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान डॉ. अवधेश यादव ने हीटर चलाते समय पांच जरूरी सावधानियां बताई हैं. उनके अनुसार, सबसे पहले हीटर के बिल्कुल पास बैठने से बचें और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें. कमरे में हवा आने-जाने का रास्ता भी खुला रखें, ताकि वेंटिलेशन बना रहे. हीटर को पर्दों और खिड़कियों के पर्दों से दूर रखें. इससे आग लगने का खतरा कम करने में मदद मिलती है. सोते समय हीटर को लगातार चलाकर न रखें. खासकर ऐसे हीटर इस्तेमाल करते समय ज्यादा सावधानी बरतें, जिनमें ऑटो-कट की सुविधा नहीं होती. इसके अलावा कमरे की हवा को बहुत ज्यादा सूखा न होने दें, क्योंकि अत्यधिक शुष्क हवा सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकती है. हीटर से घुटन या परेशानी हो तो तुरंत क्या करें?
डॉ. यादव के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को बंद कमरे में हीटर चलने के बाद घुटन या दूसरी परेशानी महसूस हो, तो तुरंत कदम उठाना चाहिए. सबसे पहले कमरे के दरवाजे और खिड़कियां खोलें. इसके बाद उस व्यक्ति को तुरंत कमरे से बाहर निकालकर खुली हवा में ले जाएं, ताकि उसे ताजी हवा मिल सके. ऐसी स्थिति में देर नहीं करनी चाहिए. अगर व्यक्ति बेहोश हो रहा है या सांस लेने में परेशानी है, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Jaunpur,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 18:21 IST

