राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां महिला ने 5 किलोग्राम वजनी बच्ची को नॉर्मल डिलीवरी के जरिए जन्म दिया है। राहत की बात ये है कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ है।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के इतिहास में इतनी अधिक वजन वाली बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी का यह दूसरा मामला है। सबसे खास बात यह है कि डिलीवरी के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरूर क्षेत्र के सरबदा निवासी रामेश्वर साहू की पत्नी मनीषा साहू (25) की डिलीवरी डेट निकल चुकी थी।

प्रसव पीड़ा शुरू नहीं होने पर 15 सितंबर को उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, 1 सितंबर को हुई सोनोग्राफी में बच्ची का वजन करीब 3.5 किलो बताया गया था। इसके करीब 15 दिन बाद बच्ची का वजन बढ़कर 5 किलो हो गया।

इसके बाद 16 सितंबर को दोपहर ठीक 1 बजकर 1 मिनट पर मनीषा साहू की नॉर्मल डिलीवरी हुई और उन्होंने 5 किलो वजनी बच्ची को जन्म दिया। मनीषा साहू की यह दूसरी बेटी है। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रागिनी ठाकुर ने बताया कि डिलीवरी पूरी तरह सामान्य तरीके से हुई और फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

5 किलो की नवजात बच्ची का नॉर्मल जन्म जिला अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version