राष्ट्रवाणी: आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. लोग दिनभर फोन पर मैसेज, सोशल मीडिया और दूसरी चीजें चेक करते रहते हैं. कई बार फोन साइलेंट पर होने के बाद भी हम बार-बार उसकी स्क्रीन देखने लगते हैं, जबकि कोई नोटिफिकेशन भी नहीं आया होता. शुरुआत में यह एक सामान्य आदत लगती है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी वजह से काम और पढ़ाई पर ध्यान लगाना मुश्किल होता है. कुछ लोगों को फोन पास न होने पर बेचैनी भी महसूस होती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि बार-बार फोन चेक करने की आदत हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को किस तरह प्रभावित करती है. बार-बार फोन चेक करने की आदत का सीधा असर हमारे ध्यान पर पड़ता है. जब हम पढ़ाई कर रहे होते हैं या कोई जरूरी काम कर रहे होते हैं, तो बीच-बीच में फोन देखने से ध्यान टूट जाता है. इसके बाद दोबारा उसी काम पर ध्यान लगाने में समय लगता है. इससे काम पूरा होने में देरी होती है और गलतियां होने की आशंका भी बढ़ जाती है. कई बार लोग बिना किसी खास वजह के फोन खोल लेते हैं और सोशल मीडिया देखने में काफी समय बिता देते हैं. फोन पर बार-बार कुछ नया देखने की इच्छा इस आदत को बढ़ाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो काम या पढ़ाई के दौरान फोन को खुद से दूर रखें. इससे बार-बार स्क्रीन देखने की इच्छा कम करने में मदद मिलती है. कुछ लोगों को बार-बार यह चिंता होती है कि कहीं कोई जरूरी मैसेज या सूचना छूट न जाए. इसी वजह से वे बिना आवाज आए भी फोन चेक करते रहते हैं. अगर फोन पास न होने पर बेचैनी महसूस होती है या बार-बार उसे देखने का मन करता है, तो अपने फोन इस्तेमाल करने के तरीके पर ध्यान देना जरूरी है. इस आदत का असर नींद पर भी पड़ता है. कई लोग सोने से पहले फोन चेक करते हैं और फिर सोशल मीडिया देखते हुए काफी देर तक जागते रहते हैं. इससे सोने का समय बिगड़ता है और अगले दिन थकान या चिड़चिड़ापन महसूस होता है. इस आदत को कम करने के लिए सबसे पहले यह ध्यान दें कि आप दिन में कितनी बार और किन वजहों से फोन चेक करते हैं. गैर-जरूरी ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद कर दें, ताकि बार-बार फोन देखने का मन न हो. पढ़ाई या काम के दौरान फोन को बैग या दराज में रख सकते हैं. इससे आपका ध्यान जरूरी काम पर बना रहेगा. इसके अलावा, फोन इस्तेमाल करने के लिए दिन में कुछ समय तय करें. खाली समय में टहलने, किताब पढ़ने या परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करने जैसी गतिविधियों को अपनाएं. रात में सोने से पहले फोन चलाने से बचें और उसे बिस्तर से थोड़ी दूर रखें. शुरुआत में इन आदतों को अपनाना मुश्किल लगता है, लेकिन धीरे-धीरे फोन का इस्तेमाल कम किया जा सकता है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- पीएफसी-आरईसी विलय कैबिनेट की मंजूरी के करीब पहुंचा; वित्त मंत्रालय ने स्वामित्व संरचना की जांच की – भारतीय पीएसयू
- सैमसंग के किफायती 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में 16 हजार छात्रों की अपार आइडी नहीं होने से भविष्य पर असर, स्कॉलरशिप और प्रवेश प्रक्रिया में होगी भारी दिक्कत – राष्ट्रवाणी
- 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW ने पेश किया 1000 पन्नों का चालान, 22 लोगों पर गिरेगी गाज – राष्ट्रवाणी
- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है, उसके कर्मयोग से संगठन मजबूत होता है: स्मृति ईरानी – राष्ट्रवाणी
- मारवाड़ में जमाई सा के स्वागत में बनती है ‘चिटकां रो साग’ सब्जी, सूखे नारियल से होती है तैयार, आसान है रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- चाहे ड्रीम जॉब हो, एक ही नौकरी में सालों बिताना नहीं चाहते Gen-Z; सर्वे में सामने आई युवा पीढ़ी की दिलचस्प तस्वीर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान! इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील – राष्ट्रवाणी

