राष्ट्रवाणी: कई लोगों की सुबह तकिए पर लार के निशान देखकर होती है. अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. सोते समय मुंह से लार निकलना हमेशा किसी बीमारी का संकेत नहीं होता. अगर ऐसा लगातार हो रहा है या इसके साथ खर्राटे और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण भी हैं, तो इसकी वजह जानना जरूरी है. कुछ लोगों के मुंह में सामान्य से ज्यादा लार बनती है या उसे निगलने में परेशानी होती है. ऐसे में सोते समय लार मुंह से बाहर निकलती है. मुंह और दांतों से जुड़ी कुछ समस्याएं या कुछ दवाओं का असर भी इसकी वजह बनता है. अगर दिन में भी बार-बार लार निकलती है या निगलने में परेशानी होती है, तो डॉक्टर से सलाह लें. सही कारण का पता चलने पर ही इसका उचित इलाज किया जा सकता है. सर्दी-जुकाम, एलर्जी या साइनस की समस्या के कारण नाक से सांस लेने में परेशानी होती है. ऐसे में व्यक्ति सोते समय मुंह से सांस लेने लगता है. मुंह खुला रहने के कारण लार तकिए पर गिरती है. अगर नाक बंद रहने की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें. अगर सोते समय लार निकलने के साथ तेज खर्राटे आते हैं, रात में बार-बार नींद खुलती है या सुबह थकान महसूस होती है, तो यह नींद से जुड़ी समस्या का संकेत होता है. स्लीप एपनिया में सोते समय सांस बार-बार रुकती है या सांस लेने का रास्ता कुछ समय के लिए बंद हो जाता है. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है. कभी-कभी सोते समय लार निकलना सामान्य है. लेकिन अगर ऐसा लगातार हो रहा है या निगलने में परेशानी और बार-बार खांसी जैसे लक्षण भी हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें. अगर अचानक चेहरे का एक हिस्सा लटकने लगे, बोलने में परेशानी हो या शरीर के एक तरफ कमजोरी आए, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें. डिस्क्रिप्शन: सुबह उठते ही तकिए पर लार के निशान दिखना नाक बंद होने, एलर्जी या स्लीप एपनिया जैसी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षण बार-बार दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सैमसंग के किफायती 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में 16 हजार छात्रों की अपार आइडी नहीं होने से भविष्य पर असर, स्कॉलरशिप और प्रवेश प्रक्रिया में होगी भारी दिक्कत – राष्ट्रवाणी
- 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW ने पेश किया 1000 पन्नों का चालान, 22 लोगों पर गिरेगी गाज – राष्ट्रवाणी
- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है, उसके कर्मयोग से संगठन मजबूत होता है: स्मृति ईरानी – राष्ट्रवाणी
- मारवाड़ में जमाई सा के स्वागत में बनती है ‘चिटकां रो साग’ सब्जी, सूखे नारियल से होती है तैयार, आसान है रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- चाहे ड्रीम जॉब हो, एक ही नौकरी में सालों बिताना नहीं चाहते Gen-Z; सर्वे में सामने आई युवा पीढ़ी की दिलचस्प तस्वीर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान! इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील – राष्ट्रवाणी
- आज सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा! DA Hike को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
