राष्ट्रवाणी: दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. सुबह और शाम के समय हवा में धुंध और धूल के बारीक कणों की वजह से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं नजर आती हैं. ऐसे में घर से बाहर निकलते समय थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है. अगर आपको भी प्रदूषण के बीच ऑफिस, कॉलेज या किसी दूसरे काम से बाहर जाना पड़ता है, तो अपने बैग में कुछ जरूरी चीजें जरूर रखें. प्रदूषण के समय सबसे जरूरी चीज अच्छी क्वालिटी का मास्क है. बाहर निकलते समय N95 या N99 मास्क पहनें. ये मास्क हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बारीक कणों को रोकने में मदद करते हैं. ध्यान रखें कि मास्क चेहरे पर अच्छी तरह फिट होना चाहिए, ताकि किनारों से गंदी हवा अंदर न जा सके. अपने बैग में एक एक्ट्रा मास्क भी रख रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे बदला जा सके. साधारण कपड़े का मास्क प्रदूषण के बारीक कणों से उतनी सुरक्षा नहीं देता. प्रदूषण के कारण कई लोगों को गले में खराश, सूखापन और खांसी की परेशानी होने लगती है. ऐसे में अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और गले का सूखापन कम करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, प्रदूषित हवा से आंखों में जलन, खुजली और लालिमा होती है. ऐसे में धूप का चश्मा साथ रखें. अगर आंखों में सूखापन रहता है, तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह से लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स भी रख सकते हैं. अगर आपको अस्थमा या सांस से जुड़ी कोई परेशानी है, तो डॉक्टर का बताया इनहेलर और जरूरी दवाएं हमेशा अपने पास रखें. इसके अलावा, नाक में सूखापन या जलन होने पर सेलाइन नेजल स्प्रे काम आ सकता है. इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें. बैग में वेट वाइप्स और सैनिटाइजर भी रख रखें, ताकि बाहर रहने के दौरान हाथ और चेहरे को साफ कर सकें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘विजय की तरह राजनीति…’ Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां – – राष्ट्रवाणी
- छोटे कर्जदारों के लिए बड़ी खबर! आरबीआई जल्द बदल सकता है माइक्रोफाइनेंस लोन के नियम – rbi to रिव्यू rs3 lakh microfinance income limit dy governor – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
