राष्ट्रवाणी: 7.5 करोड़ पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, पैसे निकालने-जमा करने का नियम बदलाEPFO Update : 7.5 करोड़ पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, पैसे निकालने से लेकर जमा करने तक के नियम आसानWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 20:28 ISTEPFO Update : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने खाताधारकों के लिए पैसों की निकासी और जमा को काफी आसान बना दिया है. नए नियमों में रिटायरमेंट के बाद खाते से सारा पैसा निकालना जरूरी नहीं होगा, क्योंकि अब कर्मचारी जितना चाहें, निकाल सकते हैं और शेष बची राशि पर उन्हें ब्याज भी मिलता रहेगा.पीएफ खाते से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया गया है. नई दिल्ली. देश के 7.5 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाताधारकों के लिए नियमों को काफी आसान बना दिया गया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने गुरुवार को भविष्य निधि (पीएफ) निकासी के नियमों में व्यापक बदलावों को मंजूरी दी दी. इसके तहत अब रिटायर होने वाले सदस्य अपनी पीएफ की जमा राशि नियमित किस्तों में निकाल सकेंगे. साथ ही, खाते में अनिवार्य न्यूनतम जमा राशि की सीमा 25 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी गई है और पूरी राशि निकालने के लिए प्रतीक्षा अवधि 12 महीने से घटाकर दो महीने कर दी गई है. ईपीएफओ ने बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक में पीएफ खाते को लेकर कई फैसले किए हैं. इसमें खाताधारकों के लिए पीएफ खाते में पैसे जमा करने और निकालने की सुविधा काफी आसान कर दी गई है. ईपीएफओ ने रिटायरमेंट के पास पैसे निकालने के नियमों को भी काफी आसान बना दिया है. नौकरी के दौरान भी पीएफ खाते से निकासी के नियमों को आसान बनाया गया है. कैसे काम करेगी एसडब्ल्यूपी योजना ईपीएफओ की ओर से प्रस्तावित नियमित किस्त निकासी योजना (एसडब्ल्यूपी) के तहत रिटायरमेंट होने वाले सदस्य अपनी पूरी जमा राशि एकमुश्त निकालने के बजाय मासिक, तिमाही या छमाही किस्तों में प्राप्त कर सकेंगे. अभी रिटायरमेंट के बाद पीएफ में जमा पैसों को एकमुश्त निकालने की ही सुविधा मिलती है. लेकिन, एसडब्ल्यूपी योजना के तहत खाते में बची हुई राशि पर ब्याज भी मिलता रहेगा. इसका मतलब है कि रिटायरमेंट के बाद भी पीएफ खाते में ब्याज मिलने का रास्ता खुल गया है. इससे सदस्यों को सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय का स्रोत मिलेगा और उनकी बचत भी बनी रहेगी. यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक होगी. इसका मकसद पेंशन के अतिरिक्त इनकम का एक और स्रोत उपलब्ध कराना और सेवानिवृत्ति के बाद सदस्यों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है. 6.32 लाख लोगों को होगा फायदा श्रम मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती चरण में 55 साल से अधिक आयु के करीब 6.32 लाख उन ईपीएफ सदस्यों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है जिनके भविष्य निधि खातों में पांच लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है. यदि किस्तों में भुगतान की अवधि के दौरान किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नामित व्यक्ति या आश्रितों को शेष राशि एकमुश्त निकालने अथवा नियमित किस्तों में प्राप्त करना जारी रखने का विकल्प मिलेगा. Advertisementखाते में ज्यादा पैसे जमा करने की सुविधा बोर्ड ने यूएएन से जुड़ी स्वैच्छिक अंशदान व्यवस्था और तीसरे पक्ष के छोटे-छोटे अंशदान की सुविधा को भी मंजूरी दी है. इसमें ग्राहकों से मिलने वाली ‘टिप’ यानी स्वैच्छिक अतिरिक्त भुगतान’ जैसी राशि भी शामिल होगी. ये अंशदान नियोक्ता के नियमित वेतन भुगतान व्यवस्था से अलग किए जा सकेंगे. ईपीएफ योजना में जरूरी संशोधनों को मंत्रालय की मंजूरी के बाद अधिसूचित किया जाएगा. आयकर अधिनियम में संबंधित संशोधन के लिए वित्त मंत्रालय से बातचीत की जा रही है. खाते में कितना पैसा रखना जरूरी बोर्ड ने अपने फैसले में कहा है कि सदस्यों को अधिक नकदी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ईपीएफ खातों में अनिवार्य रूप से रखी जाने वाली न्यूनतम राशि 25 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी है. पीएफ की पूरी राशि निकालने के लिए प्रतीक्षा अवधि भी 12 महीने से घटाकर दो महीने कर दी गई है. इससे सदस्यों को अपनी जमा बचत जल्दी निकालने की सुविधा मिलेगी, जबकि दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा के लिए खाते में न्यूनतम राशि बनी रहेगी. पुराने मामलों का तेजी से होगा निपटारा सीबीटी ने लंबित पुराने छूट संबंधी मामलों का निपटान करने और नई व्यवस्था में बदलाव के दौरान प्रतिष्ठानों को होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा (ईडीएलआई) योजना, 2026 में संशोधनों को भी मंजूरी दी. पात्र प्रतिष्ठानों को समाप्त हो चुकी छूट के नवीनीकरण के लिए छह महीने का समय मिलेगा. साथ ही, सत्यापित बदलाव अवधि के लिए अंशदान, ब्याज और हर्जाने से राहत दी जाएगी. यह राहत निर्धारित शर्तों पर निर्भर होगी. ग्रुप इंश्योरेंस देने वाली कंपनियों को राहत यह छूट उन प्रतिष्ठानों को मिलेगी जिन्होंने लगातार ऐसा ग्रुप इंश्योरेंस ‘कवरेज’ बनाए रखा है, जिसके तहत मिलने वाले लाभ वैधानिक ईडीएलआई योजना के बराबर या उससे बेहतर हैं और पात्र बीमा दावों का भुगतान भी किया है. बोर्ड ने ईपीएफओ को पात्र वैकल्पिक निवेश कोषों (एआईएफ) में नए निवेश प्रवाह का 3 फीसदी तक निवेश करने की सैद्धांतिक मंजूरी भी दी. यह निवेश की मौजूदा कुल सीमा के भीतर होगा. शुरुआत में इस तरह का निवेश सरकार समर्थित संस्थानों के माध्यम से किया जाएगा. पीएफ खातों में आएंगे 6 हजार करोड़ ईपीएफओ ने 27 प्रतिष्ठानों की ओर से भविष्य निधि (ईपीएफ) से मिली छूट छोड़ने और चार अन्य प्रतिष्ठानों की छूट समाप्त करने के प्रस्तावों की भी समीक्षा की. इससे करीब 5,996 करोड़ रुपये की भविष्य निधि जमा राशि और संबंधित सदस्यों के खाते ईपीएफओ के सीधे प्रबंधन के तहत आ जाएंगे. बोर्ड को ईपीएफओ की केंद्रीकृत सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली (सीआईटीईएस) 2.0 की प्रगति की जानकारी भी दी गई. इसके लागू होने के बाद ऑटोमेटेड क्लेम निपटान की दर 39 फीसदी से बढ़कर 71 फीसदी हो गई है. अब खारिज नहीं होते ज्यादातर दावे मंत्रालय के मुताबिक, दावे खारिज होने की कुल दर 23 फीसदी से घटकर 7.82 फीसदी रह गई है, जबकि दावों के निपटान में लगने वाला औसत समय 11.15 दिन से घटकर 2.57 दिन हो गया है. सीबीटी ने ईपीएफ, कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) और ईडीएलआई योजनाओं के तहत वित्तवर्ष 2026-27 के संशोधित बजट अनुमान और वित्त वर्ष 2027-28 के बजट अनुमान को भी मंजूरी दी.About the Authorप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 20:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

