राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): बस्तर में भेड़ पालन से चमकी किसान की किस्मत, 2 भेड़ों से शुरू किया कारोबारबस्तर में भेड़ पालन से चमकी किसान की किस्मत, 2 भेड़ों से शुरू किया कारोबार, अब 3-4 लाख तक कमाईReported by:Edited by:Last Updated:November 19, 2026, 19:21 ISTबस्तर के किसान मधु मौर्य ने भेड़ पालन को लेकर कहा कि 20 भेड़ पाल रहे हैं. इसके लिए उन्होंने शुरुआत में दो भेड़ खरीदी थीं, जिनसे आज उनके पास 20 भेड़ तैयार हो चुकी हैं. इन भेड़ों को खिलाने के लिए दाने में ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है.भेड़ों को घर का धान, चावल और अन्य चीजें खिलाते हैं. इसके अलावा उन्हें चराते हैं, जिससे ज्यादा खर्च नहीं आता है।
भेड़ों में ज्यादा बीमारियां भी नहीं आती हैं, जिसके कारण यह फायदे का सौदा साबित होता है. एक भेड़ को बड़ा करने में 2 से 4 साल तक का समय लगता है. बस्तर में भेड़ के मांस की मांग काफी ज्यादा रहती है. इसे बहुत पसंद किया जाता है. बस्तर के एक ग्रामीण कम खर्च में भेड़ पालन करके लाखों रुपये की कमाई करने की तैयारी में हैं.लोकल 18 की टीम ने भेड़ पालन कर रहे किसान मधु मौर्य से बातचीत की. किसान ने बताया कि वे 20 भेड़ पाल रहे हैं. इसके लिए उन्होंने शुरुआत में दो भेड़ खरीदी थीं, जिनसे आज उनके पास 20 भेड़ तैयार हो चुकी हैं. इन भेड़ों को खिलाने के लिए दाने में ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है. खानपान और देखभाल किसान भेड़ों को घर का धान, चावल और अन्य चीजें खिलाते हैं. इसके अलावा उन्हें चराते हैं, जिससे ज्यादा खर्च नहीं आता है।
भेड़ों में ज्यादा बीमारियां भी नहीं आती हैं, जिसके कारण यह फायदे का सौदा साबित होता है. एक भेड़ को बड़ा करने में 2 से 4 साल तक का समय लगता है. 4 साल में भेड़ बेचने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है. इसमें ज्यादा मेहनत और देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है और समय-समय पर भेड़ों को चरने के लिए ले जाया जाता है. बिक्री और कमाई भेड़ बेचने के लिए बाजार ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि गांव में ही लोग इन्हें खरीदने के लिए आ जाते हैं. शुरुआती भेड़ को 10 से 12 हजार रुपये में बेचा जाता है. बड़ी होने पर कीमत 20 से 25 हजार रुपये तक मिल जाती है. किसान इस भेड़ पालन व्यवसाय से लगभग 3 से 4 लाख रुपये की आमदनी होने की बात कह रहे हैं. कम खर्च में रोजगार का अच्छा विकल्प बस्तर के किसान मधु मौर्य की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन की संभावनाओं को दिखाती है. कम संख्या में भेड़ों से शुरुआत करके धीरे-धीरे झुंड बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, वास्तविक मुनाफा भेड़ों की नस्ल, उम्र, चारे, स्वास्थ्य और बिक्री की कीमत पर निर्भर करेगा Location :Bastar,ChhattisgarhFirst Published :November 19, 2026, 19:21 ISTऔर पढ़ें

