राष्ट्रवाणी: तुतलाती आवाज में प्रियंका की बेटी मालती ने जपा गायत्री मंत्र, वीडियो वायरलतुतलाती आवाज में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने जपा गायत्री मंत्र, मासूमियत देख फैंस बोले- ‘ये होते हैं संस्कार’Written by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 19:14 ISTप्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी बेटी मालती को अलग-अलग कल्चर के रीति-रिवाजों से परिचय कर रहे हैं. एक्ट्रेस अक्सर फैंस को बेटी के साथ अपने खूबसूरत लम्हों की झलकियां दिखाती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी तुतलानी आवाज में गायत्री मंत्र का जाप करती दिख रही हैं. लोग प्रियंका चोपड़ा की परवरिश की तारीफ कर रहे हैं.ख़बरें फटाफटप्रियंका चोपड़ा की जिंदगी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार हैं, जिन्हें आज हजारों लड़कियां अपना आइडल मानती हैं. वे व्यस्तताओं के बावजूद अपनी निजी जिंदगी को भरपूर समय देती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां दिखाती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक मां के रूप में अपनी जिंदगी की झलक दिखाई है. इसमें कुछ दिनों की तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं. एक क्लिप में अपनी बेटी मालती मैरी के साथ एक बहुत ही प्यारा पल दिखा, जिसमें नन्ही मालती अपनी मां के साथ तुतलाती आवाज में गायत्री मंत्र पढ़ने की कोशिश कर रही हैं. ‘देसी गर्ल’ प्रियंका, मालती को गले लगाए हुए उन्हें मंत्र पढ़ने में मदद कर रही हैं. इससे फैंस को उन परंपराओं की झलक मिली है, जिनसे प्रियंका अपनी बेटी को परिचित करा रही हैं. प्रियंका ने फैंस से वीडियो का साउंड ऑन रखने के लिए कहा था. मां-बेटी के इस प्यारे पल ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और तारीफ में लिखते हैं- ‘ये होते हैं संस्कार’. पोस्ट में छुट्टियों और फिल्म सेट के ‘बीटीएस’ पल भी शामिल हैं. इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘ मालती के इर्द-गिर्द घूमती है प्रियंका की जिंदगी प्रियंका चोपड़ा ने मई में ‘वोग अरेबिया’ को दिए इंटरव्यू में अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट और मां की जिम्मेदारियों को एक-साथ संभालने के बारे में बात की. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी की परवरिश में उनके पति निक जोनस किस तरह शामिल रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरी पूरी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जैसे उसे किस समय स्कूल जाना है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन अचीवमेंट है और उसमें निक और मुझे दोनों की सबसे अच्छी खूबियां दिखती हैं.’ प्रियंका ने मालती को बताया मैग्नेट जैसा प्रियंका चोपड़ा ने एक प्यारा किस्सा भी साझा किया, जब वह एक इंटरव्यू के लिए बाहर गई थीं और निक ने मालती को स्कूल के लिए तैयार किया था. प्रियंका ने बताया कि निक ने अपनी बेटी के बाल बहुत ही प्यारे ढंग से चोटी में बांधे थे. मालती को मैग्नेट जैसा बताते हुए प्रियंका ने कहा, ‘हमारी बच्ची हमारे लिए एक मैग्नेट की तरह है. हम दुनिया में कहीं भी हों, बस उसकी तरफ दौड़े चले आते हैं.’ निक जोनास ने इस बात पर जोर दिया कि मालती का पालन-पोषण इस तरह हो कि वह दोनों कल्चर से जुड़ी रहे. सिंगर ने ‘पीपल’ मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी की परवरिश में भारतीय और अमेरिकी कल्चर की उन परंपराओं और मूल्यों की झलक मिले, जिन्हें वे अहम मानते हैं. About the AuthorSenior Sub Editorअभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 19:14 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

