राष्ट्रवाणी: अफेयर से खफा पत्नी ने दी 13 लाख की सुपारी, गोंदिया हत्याकांड का सामने आया खेलपति के अफेयर से खफा पत्नी ने दी सुपारी, 13 लाख में सेट हुई डील, गोंदिया हत्याकांड में मोना अग्रवाल का गंदा खेलWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 19:08 ISTमहाराष्ट्र स्थित गोंदिया के बोंडरानी जंगलों में वर्षा तुरकर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है. पेश मामले में नितेश अग्रवाल के प्रेम संबंधों से नाराज पत्नी मोना अग्रवाल ने 13 लाख की सुपारी देकर एयर इंडिया में काम करने वाली वर्षा की हत्या करवाई थी.महाराष्ट्र पुलिस ने एक्शन लिया. महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हुए सनसनीखेज वर्षा तुरकर हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. जांच में सामने आया कि पुणे एयरपोर्ट पर एयर इंडिया में काम करने वाली वर्षा धुर्नलाल तुरकर की हत्या कथित एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से जुड़ी है. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे पति के प्रेम संबंध की सोची समझी साजिश है. पत्नी ने 13 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति की कथित गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतरवाया. पत्नी समेत कुल चार आरोपियों को इस मामले में अरेस्ट किया गया है. जबकि दो अभी भी फरार हैं. यह वारदात 14 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच से छह के बीच गोंदिया जिले के दवनीवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के बोंडरानी जंगल में हुई थी. चाकू से वार कर बेरहमी से हत्याकांड को अंजाम दिया गया. जंगल में चाकू से गोदकर हत्या मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए छह विशेष टीमें बनाई थीं. सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों ने चार दिनों तक कड़ी मशक्कत की. तिरोड़ा, खैरलांजी, वारासिवनी और बालाघाट से गोंदिया आने वाले रास्तों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए. तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली गुप्त सूचनाओं के सहारे पुलिस संदिग्धों के करीब पहुंची. जांच में पता चला कि नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल अपने पति और वर्षा तुरकर के बीच चल रहे प्रेम संबंधों से बेहद नाराज थी. इसी रिश्ते को खत्म करने के लिए उसने वर्षा को रास्ते से हटाने की साजिश रची. उसने अपने घर के पास रहने वाले कुणाल कुंभलकर के जरिए शाहरुख खान पठान से संपर्क किया और हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी तय की. चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमरान करीम शेख, शाहरुख खान फिरोज खान पठान, कुणाल श्यामलाल कुंभलकर और मुख्य साजिशकर्ता मोना नितेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. गोंदिया के पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है, ताकि पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ी जा सकें. About the AuthorChief Sub Editor पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…Location :Gondiya,Gondiya,MaharashtraFirst Published :November 19, 2026, 19:08 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

