राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): बस्तर में ठंड के चलते बाइक-स्कूटी चालकों की बढ़ी परेशानी, जानें बचाव के तरीकेबस्तर में ठंड के चलते बाइक-स्कूटी चालकों की बढ़ी परेशानी, सुबह गाड़ी नहीं हो रही स्टार्ट, जानें बचाव के तरीकेReported by:Edited by:Last Updated:November 19, 2026, 19:09 ISTबस्तर क्षेत्र में ठंड बढ़ने के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सुबह के कम तापमान के कारण बाइक और स्कूटी के स्टार्ट न होने, बैटरी जल्दी डाउन होने और स्पार्क प्लग में समस्या आने जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं. बस्तर में ठंड का मौसम शुरू होते ही बाइक और स्कूटी चालकों को वाहन शुरू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कम तापमान के कारण सुबह के समय गाड़ियां आसानी से स्टार्ट नहीं होती हैं, जिससे लोगों को देरी और अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बस्तर क्षेत्र में ठंड बढ़ने के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सुबह के कम तापमान के कारण बाइक और स्कूटी के स्टार्ट न होने, बैटरी जल्दी डाउन होने और स्पार्क प्लग में समस्या आने जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं. इससे लोगों को ऑफिस और जरूरी कामों के लिए निकलने में परेशानी हो रही है. विशेषज्ञ की राय लोकल 18 की टीम ने इस संबंध में बाइक मैकेनिक खगेश्वर पटेल से बातचीत की. खगेश्वर पटेल ने बताया कि ठंड के समय बैटरी डाउन होने और प्लग सही नहीं रहने के कारण गाड़ी स्टार्ट होने में दिक्कत आती है. यह पूरी तरह गाड़ी के मेंटेनेंस पर निर्भर करता है. सबसे ज्यादा समस्या स्कूटी में आती है. जहां दिन के समय सेल्फ का अधिक उपयोग होने से बैटरी पर असर पड़ता है. बचाव के उपाय मैकेनिक खगेश्वर पटेल के अनुसार, सुबह के समय गाड़ी लेकर निकलते वक्त किक मारना जरूरी होता है ताकि बैटरी की लाइफ बनी रहे. गाड़ी स्टार्ट न होने पर सबसे पहले चोक चेक करना चाहिए और प्लग साफ करके देखना चाहिए. यदि इसके बाद भी समस्या बनी रहे तो मैकेनिक से जांच करानी चाहिए. Advertisementरखरखाव और मेंटेनेंस नौकरी या अन्य जरूरी कामों से बाहर जाने वाले लोगों को समय-समय पर गाड़ी का मेंटेनेंस कराने की सलाह दी गई है. समय पर ऑयल बदलने और ऑयल फिल्टर की सफाई करते रहने से इस तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है. गाड़ी सुचारू रूप से चलती है.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bastar,ChhattisgarhFirst Published :November 19, 2026, 19:09 ISTऔर पढ़ें

