राष्ट्रवाणी: निशांत आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री होंगे… बिहार सरकार के एक मंत्री का बड़ा दावानिशांत कुमार आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री होंगे… बिहार सरकार के एक मंत्री का बड़ा दावाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 19:06 ISTBihar News : बिहार के मंत्री मदन सहनी ने दावा किया है कि निशांत कुमार आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत के साथ हुई धक्का-मुक्की पर कार्रवाई की मांग की है.बिहार के मंत्री मदन सहनी ने दावा किया है कि निशांत कुमार आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री होंगे. पटना. बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में वह बिहार के मुख्यमंत्री होंगे. मदन सहनी ने यह बयान News18 से बातचीत के दौरान दिया. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की के मामले पर भी अपनी बात रखी. मदन सहनी ने कहा कि निशांत कुमार के साथ हुई घटना की तस्वीरों को गंभीरता से लिया जाएगा. इस मामले में कार्रवाई भी होगी. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सलाह दी कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए. निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर होगी कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान कथित धक्का-मुक्की को लेकर मदन सहनी ने कहा कि घटना की तस्वीरों को गंभीरता से देखा जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि मामले में कार्रवाई होगी. साथ ही सम्राट चौधरी को ऐसी घटना दोबारा नहीं होने देने की सलाह भी दी. Advertisementमदन सहनी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राघोपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार को हटाए जाने का मामला चर्चा में है. इस घटना को लेकर विशेष सुरक्षा दल (SSG) ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे मानवीय भूल बताया था. नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण का किया बचाव वहीं, नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नाम रखे जाने को लेकर विपक्ष के सवालों पर मदन सहनी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी नाम और प्रचार पर ध्यान नहीं दिया. अब उनके नाम पर पुल या सड़क का नामकरण किया गया है, तो इसमें गलत क्या है?
मदन सहनी ने नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कोई गलत बात नहीं है. उन्होंने विपक्ष के सवालों को खारिज करते हुए नीतीश कुमार के कामों का हवाला दिया.About the AuthorChief Sub EditorUtkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 19, 2026, 19:06 ISTऔर पढ़ें

