राष्ट्रवाणी: 3 खिलाड़ी भागे फिर भी छूट गया लड्डू कैच, जारी है खराब फील्डिंग का सिलसिला3 खिलाड़ी भागे फिर भी छूट गया लड्डू कैच, देवदत्त पड्डीकल और ऋषभ पंत में किसको पड़ी गिल से गाली, जारी है खराब फील्डिंगAuthor:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 19:04 ISTteam india poor fielding: कैच छोड़ना अब भारतीय टीम की पहचान बन चुकी है. 74वें ओवर की तीसरी गेंद प्रसिद्ध कृष्णा ने बैक ऑफ लेंथ पर डाली, जिस पर हेनरी निकोल्स ने पुल शॉट लगाया. शॉट सही से टाइम नहीं हुआ. गेंद हवा में शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई. विकेटकीपर ऋषभ पंत कैच के प्रयास में पीछे की तरफ भागे. शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े देवदत्त पडिक्कल के लिए आसान कैच था, उनसे ये छूट गया. कैच लेने के प्रयास में पडिक्कल के पास तक पहुंच गए ऋषभ पंत इस कैच ड्राप से काफी नाराज दिखेन्यूजीलैंड में भारतीय टीम का कैच छोड़ना जारी, वनडे की तरह टेस्ट में भी छूट रहे है कैचनई दिल्ली. एक साल में भारतीय क्रिकेट में काफी उठापटक देखने को मिला है और इन सब के बीच में एक बात पर चर्चा बहुत कम हो रही है जो किसी महामारी की तरह टीम इंडिया के हर खिलाड़ी में फैलता जा रहा है और वो है फील्डिंग. अब तो शायद ही कोई ऐसा मैच हो या दिन होगा जब टीम इंडिया मैदान पर उतरे और बिना कैच छोड़े लौट आए. टी-20, वनडे सीरीज की तरह ही टेस्ट सीरीज का आगाज कैच छोड़ने के साथ हो चुका है अब देखना है ये संख्या कितनी और बढ़ती है. हेनरी निकोल्स ने भारत के खिलाफ पहली पारी में शानदार शतक जड़ा. ये इसलिए भी खास है क्योंकि न्यूजीलैंड ने 5 विकेट महज 70 के स्कोर पर गंवा दिए थे. उनके विकेट को तरस रही टीम इंडिया के पास उन्हें आउट करने का एक अच्छा मौका आया, लेकिन देवदत्त पडिक्कल से कैच छूट गया. तब निकोल्स 102 रन पर खेल रहे थे. इस कैच ड्राप से भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी नाराज दिखे. ऋषभ पंत भी गुस्से में नजर आए, उन्होंने भी कैच के प्रयास में पीछे दौड़ लगाई थी. कैच छोड़ना जारी है Advertisementकैच छोड़ना अब भारतीय टीम की पहचान बन चुकी है. 74वें ओवर की तीसरी गेंद प्रसिद्ध कृष्णा ने बैक ऑफ लेंथ पर डाली, जिस पर हेनरी निकोल्स ने पुल शॉट लगाया. शॉट सही से टाइम नहीं हुआ. गेंद हवा में शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई. विकेटकीपर ऋषभ पंत कैच के प्रयास में पीछे की तरफ भागे. शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े देवदत्त पडिक्कल के लिए आसान कैच था, उनसे ये छूट गया. कैच लेने के प्रयास में पडिक्कल के पास तक पहुंच गए ऋषभ पंत इस कैच ड्राप से काफी नाराज दिखे. वह पडिक्कल से कुछ बोलते भी नजर आए, हालांकि उन्होंने क्या कुछ कहा ये साफ नहीं है. फिर स्क्रीन पर कप्तान शुभमन गिल को दिखाया गया, इस कैच ड्राप से वह भी काफी गुस्से में दिखे. हो भी क्यों न, ये हेनरी निकोल्स का विकेट होता जो शतक बना चुके हैं. पहले दिन के दो सेशन कीवी टीम के नाम भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में टॉम लैथम का विकेट लेकर शानदार शुरुआत दिलाई, इसके बाद न्यूजीलैंड के विकेटों की झड़ी लग गई. 5 विकेट सिर्फ 70 के स्कोर पर गिर गए थे. तब तीसरे नंबर पर आए हेनरी निकोल्स का ग्लेन फिलिप्स का साथ मिला, दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई विकेट नहीं गंवाया. निकोलस ने शतक जड़ा और फिलिप्स शतक से 6 रन दूर हैं. हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स के बीच 173 रनों की साझेदारी हो चुकी है. हेनरी 113 रन और फिलिप्स 94 रन पर नाबाद हैं, जो दूसरे दिन न्यूजीलैंड पारी को 243/5 से आगे बढ़ाएंगे. दूसरे दिन का पहला सेशन अब अहम होगा और हर हाल में भारतीय टीम को कैच पकड़ने होंगे क्योंकि एक दो ऐसे कैच छूटे तो फिर वापसी करना नामुंकिन हो जाएगा.About the AuthorAssociate editorराजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 19:04 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

