राष्ट्रवाणी: चलती ट्रेन पर सवार हो रहे थे TTE, यात्री ने बंद किया दरवाजा, गेट पर लटके रहेटिकट चेकिंग से बचने को यात्रियों ने बंद किया शताब्दी का दरवाजा, चलती जन के गेट पर लटके रहे टीटीईWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:43 ISTकेरल में जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर मौजूद दो बिना टिकट यात्रियों की हरकत के कारण टीटीई की जान पर बन आ गई. दरअसल, टिकट चेकर भागते हुए ट्रेन पकड़ रहे थे. अंदर मौजूद इन दोनों यात्रियों ने जानबूझ कर गेट बंद कर दिया. जिसके कारण वो गेट पर ही लटक गए. जैसे-तैसे उनकी जान बची.दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया गया है. केरल में बुधवार शाम बिना टिकट सफर कर रहे शख्स की हरकत के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चलती जन शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक टिकट चेकर (TTE) के मुंह पर दो यात्रियों ने कथित तौर पर दरवाजा मारते हुए अंदर की तरफ से बंद कर दिया. इस हरकत की वजह से रेल कर्मचारी चलती ट्रेन के दरवाजे पर बाहर लटकता रह गया और इसी हालत में करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया. गनीमत रही कि ट्रेन के गार्ड की नजर उन पर पड़ गई और समय रहते ट्रेन रोककर उनकी जान बचा ली गई. बिना टिकट सफर कर रहे थे आरोपी बुधवार शाम जब एर्नाकुलम से तिरुवनंतपुरम जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी. ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकर टिसन थॉमस चलती ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान कोच के अंदर मौजूद दो यात्रियों ने अचानक दरवाजा बंद कर दिया. रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार अंदर से दरवाजा बंद करने वाले दोनों युवकों के पास टिकट नहीं था. आशंका है कि टिकट चेकिंग से बचने के लिए ही उन्होंने जानबूझकर दरवाजा बंद किया, ताकि टीटीई कोच के अंदर न आ सकें. गार्ड की सतर्कता से बची जान दरवाजा बंद होने के कारण टिमसन थॉमस अंदर नहीं जा सके और ट्रेन के रफ्तार पकड़ने पर वे बाहर ही लटक गए. अपनी जान बचाने के लिए उन्हें दरवाजे के हैंडल को कसकर पकड़े रहना पड़ा और वे इसी खतरनाक स्थिति में करीब 200 मीटर तक प्लेटफॉर्म के किनारे लटके रहे. इसी बीच ट्रेन के गार्ड की नजर बाहर लटके थॉमस पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए गार्ड ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया. आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि अगर ट्रेन थोड़ी दूर और आगे निकल जाती, तो टीटीई की जान को गंभीर खतरा हो सकता था. Advertisementभागने की फिराक में थे आरोपी ट्रेन रुकते ही दोनों आरोपी यात्रियों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया. इस पूरे घटनाक्रम और जानलेवा स्थिति से गुजरने के बावजूद टिमसन थॉमस ने हिम्मत नहीं हारी और पूरी यात्रा के दौरान अपनी ड्यूटी जारी रखी. ट्रेन के तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद उन्होंने आरपीएफ में इस मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है.About the AuthorChief Sub Editor पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :KeralaFirst Published :November 19, 2026, 18:37 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

