राष्ट्रवाणी: ₹17000 में 120 क्विंटल लौकी की पैदावार, खेती का ये तरीका कमाल, हाेंगे मालामाल!₹17000 में 120 क्विंटल लौकी की पैदावार, खेती का ये तरीका कमाल, किसानों को बना देगा मालामाल! जानेंReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:45 ISTLauki Kheti Tips: धान की कटाई के बाद खाली खेत से किसान अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं. रीवा के युवा किसान प्रदीप शुक्ला ने 50 डिसमिल खेत में मचान और मल्चिंग विधि से लौकी की खेती कर मुनाफे का नया रास्ता अपनाया है. इस तकनीक से फसल सुरक्षित रहती है और उत्पादन बेहतर मिलता है. Lauki Kheti Tips: रीवा जिले के नादो गांव के युवा किसान प्रदीप शुक्ला ने आधुनिक तकनीक अपनाकर लौकी की खेती में सफलता हासिल की है. वे 50 डिसमिल जमीन पर मल्चिंग और मचान विधि से खेती कर रहे हैं. उद्यानिकी अधिकारी प्रमिला सिंह के अनुसार, नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में लौकी की खेती शुरू करने पर फरवरी तक फसल बाजार में बेचने के लिए तैयार हो जाती है. धान की कटाई के बाद खाली पड़े खेत किसानों के लिए अतिरिक्त कमाई का अवसर बन रहे हैं. कम समय में तैयार होने वाली लौकी की फसल किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर विकल्प साबित हो रही है. रीवा के नादो गांव के युवा किसान प्रदीप शुक्ला 50 डिसमिल जमीन पर खेती कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं. मचान विधि में ज्यादा फायदा उद्यानिकी अधिकारी प्रमिला सिंह ने बताया कि किसान मल्चिंग विधि में खेत की जमीन को विशेष प्लास्टिक शीट से ढकते हैं, जिससे नमी बनी रहती है और खरपतवार कम होते हैं. मचान विधि में बेलों को जमीन पर फैलाने के बजाय जाल या ढांचे के सहारे ऊपर चढ़ाया जाता है. इससे लौकी जमीन के संपर्क में नहीं आती और गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है. 17000 लगाकर लाखों की कमाई 50 डिसमिल क्षेत्र में लौकी की खेती करने पर करीब 17 हजार रुपये का खर्च आता है. इस क्षेत्र से लगभग 120 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. बाजार में लौकी का सामान्य भाव 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता है, जिससे किसानों को अच्छी कमाई हो सकती है. इस हिसाब से किसान 17000 लगाकर लाखों की कमाई कर सकता है. मचान की ऊंचाई कम से कम इतनी रखें बेहतर पैदावार के लिए मचान की ऊंचाई कम से कम 7 फीट और मल्चिंग की चौड़ाई करीब 3 फीट होनी चाहिए. फसल में पत्तों की सड़न और रस चूसने वाले कीड़ों का प्रकोप हो सकता है, इसलिए समय-समय पर उचित देखभाल जरूरी है.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…Location :Rewa,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 18:45 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

