राष्ट्रवाणी: बप्पी दा के गाने को रीक्रिएट करना आसान नहीं! डायरेक्ट आदित्य दत्त ने दिया बयानबप्पी दा के गाने को रीक्रिएट करना आसान नहीं! इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ के गाने पर आदित्य दत्त का बड़ा बयानWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:51 ISTबप्पी लाहिड़ी के गानों का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. अब उनके इसी संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के मेकर्स ने की है. फिल्म के प्रमोशनल टाइटल ट्रैक के लिए बप्पी दा के मशहूर गाने ‘मौसम है गाने का’ को नए अंदाज में रीक्रिएट किया गया है. हालांकि, निर्देशक आदित्य दत्त का साफ कहना है कि बप्पी दा के संगीत की नकल करना मुमकिन नहीं है. ऐसे में मेकर्स ने इस गाने को नया रंग देने के साथ ही दिग्गज संगीतकार को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है.ख़बरें फटाफटनई दिल्ली. दिवंगत सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी के गानों का जादू आज भी लोगों के बीच बरकरार है. उनके संगीत की अपनी एक अलग पहचान रही है, जिसे दोहराना किसी के लिए आसान नहीं है. अब अभिनेता इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के मेकर्स ने बप्पी दा के इसी जादू को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की है. फिल्म के प्रमोशनल टाइटल ट्रैक में उनके मशहूर गाने ‘मौसम है गाने का’ को नए म्यूजिक के साथ तैयार किया गया है. पहली बार साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुरक्षा’ में सुनने को मिला था. रविकांत नागाइच के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का यह गाना उस दौर में काफी पसंद किया गया था. अब ‘गनमास्टर जी9’ के लिए इसे नए म्यूजिक के साथ पेश किया गया है. इस नए वर्जन को विक्रम मोंट्रोस ने तैयार किया है. उन्होंने गाने के म्यूजिक प्रोडक्शन से लेकर अरेंजमेंट और साउंड डिजाइन तक की जिम्मेदारी संभाली है. बप्पी लाहिड़ी के संगीत की बराबरी मुमकिन नहीं फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त का कहना है कि बप्पी लाहिड़ी के संगीत की बराबरी करना या उसकी नकल करना मुमकिन नहीं है. उन्होंने साफ किया कि इस गाने को दोबारा बनाने के पीछे मेकर्स का मकसद पुराने गाने को पीछे छोड़ना या उसकी जगह लेना नहीं था, बल्कि उसे सम्मान देना था. आदित्य दत्त के मुताबिक, बप्पी दा के संगीत में एक अलग तरह की एनर्जी और पहचान थी. उनके गाने आज भी लोगों की यादों से जुड़े हुए हैं. इसलिए टीम ने इस गाने को नए जमाने के हिसाब से तैयार किया, ताकि आज के दर्शक भी इससे जुड़ सकें. निर्देशक ने इसे बप्पी दा की संगीत विरासत को सलाम करने का एक छोटा-सा प्रयास बताया. ‘मौसम है गाने का’ गाने को लेकर कही बड़ी बात फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने भी इस गाने को लेकर अपनी बात रखी. उनका कहना है कि बप्पी लाहिड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें आज भी हर उम्र के लोग सुनना पसंद करते हैं. उनके पुराने गाने को नए अंदाज में पेश करना उनके शानदार संगीत को याद करने जैसा है. उन्होंने माना कि बप्पी दा जैसे बड़े संगीतकार के गाने को नए रूप में लाना एक बड़ी जिम्मेदारी है. मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शक नए वर्जन को पसंद करेंगे और पुराने गाने को भी उतना ही प्यार देते रहेंगे. Advertisementबता दें कि फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है. इसे सारेगामा म्यूजिक और दूसरे म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकता है.आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे. वहीं, अभिषेक सिंह भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म को दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसे पेश कर रहा है. ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.About the AuthorSenior sub editor न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 18:51 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

