राष्ट्रवाणी: पुरानी पहचान में दिखी मालामाल होने की राह, किसानों ने खोजा मोटी कमाई का तरीकापारंपरिक पहचान ने दिखाई झारखंड के मालामाल होने की राह, कोडरमा के किसानों ने मोटे अनाज में खोजा मोटी कमाई का तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:58 ISTUnique Crop Farming: कभी झारखंड के गांवों की थाली में विशिष्ट अनाज की खास जगह हुआ करती थी, लेकिन बदलते खानपान के साथ ये अनाज धीरे-धीरे लोगों की थाली से दूर होते गए. मगर वास्तविकता यह भी है कि कोडरमा के किसानों ने अपनी इस पारंपरिक पहचान को वर्तमान समय में भी बचाकर रखा है जो किसानों के लिए कमाई का नया रास्ता खोल रही है. खास बात यह कि पारंपरिक खेती झारखंड के ग्रामीण इलाकों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनने की संभावना भी दिखा रही है.मड़ुआ की खेती से कोडरमा के किसानों को मिल रही अच्छी कीमतकोडरमा. झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में कभी मोटे अनाज लोगों के खानपान का प्रमुख हिस्सा हुआ करते थे. मड़ुआ यानी रागी, गोंदली, ज्वार, बाजरा और मक्का जैसे अनाज ग्रामीणों की थाली की पहचान थे. लेकिन, बदलते समय के साथ चावल और गेहूं की खपत बढ़ी और मोटे अनाज धीरे-धीरे लोगों की थाली से दूर होते चले गए. हालांकि, आज भी झारखंड के कोडरमा जिले में मड़ुआ की खेती की परंपरा कायम है. यहां बड़े पैमाने पर किसान मड़ुआ की खेती कर रहे हैं. खास बात यह है कि इसकी मांग सिर्फ स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड समेत दूसरे राज्यों में भी इसकी अच्छी मांग है. मेहनत ज्यादा, पर बाजार में मांग कोडरमा जिले के ग्रामीण इलाकों में मड़ुआ की कटाई और मड़ाई का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है. किसान बंशी यादव और अझोला देवी बताते हैं कि दूसरी फसलों की तुलना में मड़ुआ की खेती में मेहनत अधिक लगती है. सबसे पहले इसके पौधे तैयार किए जाते हैं और फिर खेतों में रोपाई की जाती है. करीब तीन महीने में फसल तैयार हो जाती है. किसानों के मुताबिक, जिले के कई प्रखंडों में आज भी बड़े पैमाने पर इसकी खेती होती है. हालांकि, उत्पादन सीमित है, लेकिन बाजार में इसकी मांग लगातार बनी हुई है. युवा किसान भी दिखा रहे दिलचस्पी मड़ुआ की खेती अब सिर्फ बुजुर्ग किसानों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवा भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं. युवा किसान सन्नी कुमार दास बताते हैं कि उनके क्षेत्र में वर्षों से मड़ुआ की खेती होती आ रही है. पहले मड़ुआ के आटे का इस्तेमाल मुख्य रूप से रोटी बनाने में किया जाता था, लेकिन अब इससे कई तरह के पकवान और मिठाइयां भी तैयार की जा रही हैं. इसकी एक बड़ी वजह मड़ुआ में मौजूद पोषक तत्व हैं. सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण भी लोग मोटे अनाज की ओर लौट रहे हैं और बाजार में इसकी मांग बढ़ रही है. खेत से निकलने से पहले ही बिक जा रहा मड़ुआ मड़ुआ की मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी बिक्री के लिए किसानों को बाजार पहुंचने का इंतजार भी नहीं करना पड़ता. गांव में ही कटाई और मड़ाई के दौरान ग्राहक अनाज खरीदने पहुंच जाते हैं. ग्राहक बटेश्वर महतो बताते हैं कि बाजार में कई बार मड़ुआ आसानी से उपलब्ध नहीं होता, इसलिए जहां भी मिलता है, वे इसकी खरीदारी जरूर करते हैं. फिलहाल स्थानीय बाजार में मड़ुआ की कीमत 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक है. संसाधनों की कमी बनी किसानों की चुनौती Advertisementमड़ुआ की खेती और इसकी बढ़ती मांग के बीच किसानों के सामने संसाधनों का अभाव भी एक बड़ी चुनौती है. किसान गांव के किनारे हाईवे पर ही मड़ुआ की मड़ाई और सफाई करते नजर आते हैं. लेकिन, सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच यह काम करना जोखिम भरा है, मगर पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण ग्रामीण मजबूरी में ऐसा कर रहे हैं. एक ओर जहां मड़ुआ की बढ़ती मांग किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण बनी है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी श्रीअन्न यानी मोटे अनाज की खेती और इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर देते रहे हैं. ऐसे में जरूरत है कि किसानों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं मिलें, ताकि पारंपरिक खेती को नई पहचान मिल सके.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Kodarma,JharkhandFirst Published :November 19, 2026, 17:58 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

