राष्ट्रवाणी: With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit… पॉल्यूशन का डायबिटीज मरीजों पर कितना असर, जानिए कैसे करें इससे बचाव पॉल्यूशन का डायबिटीज मरीजों पर कितना असर, डायबेटोलॉजिस्ट से जानिए कैसे करें इससे बचावWritten by:Last Updated:November 19, 2026, 17:59 ISTPollution effect on Diabetes: पॉल्यूशन का असर पूरे शरीर पर होता है. सांसों से संबंधित बीमारी वाले लोगों को इसका खामियाजा ज्यादा भुगतना पड़ता है लेकिन डायबिटीज मरीज भी इसमें पीछे नहीं है. शुगर के मरीजों पर भी पॉल्यूशन का असर ज्यादा होता है. आखिर पॉल्यूशन के कारण डायबिटीज मरीजों को क्या क्या परेशानी उठानी पड़ती है. इसे जानने के लिए हमने सी के बिड़ला अस्पताल में डायबेट्स, ओब्सिटी एंड मेटाबोलिक क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से बात की.पॉल्यूशन से डायबिटीज मरीजों पर क्या होता है असर. Photo: AIPollution affect on Diabetes: इस जहरीली हवा में प्रधानमंत्री 2.5 मैटर होता है. इस प्रधानमंत्री 2.5 नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डायऑक्साइड, अमोनिया, अमोनियम सल्फेट, एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन, लेड, केडमियम, आर्सेनिक,क्रोमियम, निकल, मैंगनीज जैसे जहरीले रसायन आपस में संघनित होकर जुड़ जाते हैं. इनमें से अधिकांश कण कार्सिनोजेनिक यानी कैंसर के कारक होते हैं. इन जहरीले कणों से प्रदूषणनुमा धुआं हमारी सांसों के माध्यम से हमारे फेफड़े में आता है और वहां से यह हमारे शरीर के विभिन्न अंगों में पहुंच जाते हैं. इस धुआं में ये जहरीले कण भरे होते हैं. जो लोग सांस की बीमारी के मरीज हैं, उनके लिए यह धुआं सांस लेना मुश्किल कर देता है लेकिन डायबिटीज मरीजों को भी इससे कम नुकसान नहीं होता है. डायबिटीज मरीज पहले से ही कई तरह की समस्याओं से दो-चार रहते हैं, ऐसे में पॉल्यूशन से निकले खतरनाक कण शुगर के मरीजों के लिए काल से कम नहीं है. आइए डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. पारस अग्रवाल से इस बारे में जानते हैं. पॉल्यूशन का कितना असर डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं कि जब पॉल्यूशन के कण फेफड़े में जाते हैं तो यह एयर सैक यानी एल्वियोली तक पहुंचते हैं. एल्वियोली हमारे लंग्स में एयर को समेटने वाली छोटी-छोटी सूक्ष्म कोठरियां होती है. इसी में हवा आकर जमा होती है. इसके बाद यही से हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को पकड़ लेता है. जब प्रदूषण के कण इन कोठरियों में आते हैं तो यह आसपास की कोशिकाओं में इंफ्लामेशन पैदा कर देता है. इस कारण जो सांस के मरीज हैं, उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है. अगर प्रदूषण के कण ज्यादा घुस जाए तो हेल्दी व्यक्ति को भी दिक्कत हो सकती है. इसके बाद ये जहरीले सूक्ष्म कण एल्वियोली में पहुंचकर एयर ब्लड बैरियर को तोड़ देता है और आसानी से खून में पहुंच जाता है. खून से ये खतरनाक कण मांसपेशियों और शरीर की अन्य कोशिकाओं में पहुंचते हैं. यहां यह कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ा देता है. इससे कोशिकाओं में लिपिड पेरोक्सीडेशन, प्रोटीन और डीएनए की क्षति होने लगती है. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण कोशिकाओं में प्रो-इन्फ्लेमेटरी साइटोकाइन्स नाम का प्रोटीन बढ़ने लगता है. यह प्रोटीन चोट लगने या सूजन के समय कोशिकाओं की रक्षा करता है लेकिन जब यह बढ़ जाए तो उल्टे टिशूज को नुकसान पहुंचाने लगता है. प्रो-इन्फ्लेमेटरी साइटोकाइन्स मांसपेशियों, लिवर और फैट वाले टिशूज में इंसुलिन सिग्नलिंग कैस्केड को बाधित कर देता है. इसका मतलब यह हुआ कि इंसुलिन को ये कोशिकाएं स्वीकार ही नहीं करेगी जिससे शुगर एनर्जी में बदलेगी ही नहीं. इस तरह जिन मरीजों को पहले से इंसुलिन सेंसेटिविटी की समस्या है, अब वह और बढ़ जाएगी. अगर पॉल्यूशन का स्तर बढ़ता है तो शुगर के मरीजों में शुगर के लेवल को और अधिक बढ़ा देगा. इसलिए शुगर के मरीजों को पॉल्यूशन से बचने की सलाह दी जाती है. पॉल्यूशन से कैसे बचें शुगर के मरीज अब सवाल है कि शुगर के मरीज इस पॉल्यूशन से कैसे बचें. डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं कि सबसे पहले तो जब प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो तो बगैर जरूरी बाहर न निकलें. जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो बाहर जाने से बचें. अगर बाहर जाने की नौबत आ जाए तो N-95 मास्क लगाएं. शरीर को पूरा ढ़का रखें. कम से कम बाहर रहें. खराब AQI वाले दिनों में सुबह-शाम तो बिल्कुल बाहर न निकलें. घर के अंदर ही हल्की एक्सरसाइज करें. घर में हो सके तो एयर प्यूरीफायर चलाएं. जब प्रदूषण का लेवल ज्यादा हो तो खिड़कियों को बंद कर दें. जो दवा डॉक्टर ने दी है, उसे रेगुलर खाएं. उसे कभी मिस न करें. शुगर की जांच भी रेगुलर करें. डॉक्टर जिस तरह की सलाह दी है, उसमें कोताही न बरतें. खान-पान में परहेज पर ध्यान दें. हरी साग-सब्जियां और फलों का सेवन ज्यादा करें. Advertisementसेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें . आपका नाम गोपनीय रखकर हम देंगे जानकारी. About the AuthorWith 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 19, 2026, 17:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

