राष्ट्रवाणी: पॉकेट मनी के ₹500 से शुरू किया बिजनेस, अब साक्षी हर महीने कमा रहीं ₹10000पॉकेट मनी के ₹500 से शुरू किया बिजनेस, साक्षी क्रोशिया से हर महीने कमा रहीं ₹10000, जानें क्या बनाती हैंReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:10 ISTBusiness Success Story: रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहीं साक्षी गुप्ता ने 500 रुपये की पॉकेट मनी से क्रोशिया का हैंडीक्राफ्ट बिजनेस शुरू किया. वह हर महीने 8 से 10 हजार रुपये कमा रही हैं. जानें वो क्या बना रही हैं और क्यों वो तेजी से बिक जाता है… Rewa News: गांव में बचपन के दिनों में दोस्त की दादी से सीखी क्रोशिया की कला आज सीधी जिले की साक्षी गुप्ता के लिए कमाई और पहचान का जरिया बन गई है. कभी शौक के तौर पर सीखा यह हुनर अब उनके छोटे कारोबार की नींव बन चुका है. रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहीं साक्षी ने महज 500 रुपये की पॉकेट मनी से अपना हैंडीक्राफ्ट बिजनेस शुरू किया. आज वह हाथों से क्रोशिया के खूबसूरत उत्पाद बनाकर हर महीने के करीब 8 से 10 हजार कमा रही हैं. दोस्त की दादी से सीखा हुनर साक्षी गुप्ता ने लोकल 18 को बताया कि क्रोशिया की कला बचपन में गांव में अपने दोस्त की दादी से सीखने को मिली थी. उस वक्त उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि यह छोटी सी कला आगे चलकर उनकी पहचान बनेगी. बचपन में सीखा हुनर समय के साथ उनके भीतर विकसित होता रहा. जब उन्होंने इस कला को कारोबार में बदलने का फैसला किया, तो उनके पास बड़ी पूंजी नहीं थी, लेकिन हुनर और कुछ नया करने का जुनून जरूर था. पॉकेट मनी से की शुरुआत साक्षी ने अपने हैंडीक्राफ्ट बिजनेस की शुरुआत सिर्फ 500 रुपये से की. इतनी छोटी रकम से उन्होंने क्रोशिया के सामान तैयार करने के लिए जरूरी सामग्री खरीदी और अपने हाथों से अलग-अलग डिजाइन के उत्पाद बनाना शुरू किया. शुरुआत में यह एक छोटा प्रयास था, लेकिन धीरे-धीरे उनके बनाए सामान लोगों को पसंद आने लगे और उनका काम आगे बढ़ने लगा. वह क्रोशिया से की-चेन, रंग-बिरंगे फूल, हेयर क्लिप, टेडी, फेस्टिवल गिफ्ट और घर सजाने के लिए कई तरह के आकर्षक उत्पाद तैयार करती हैं. हर उत्पाद में उनकी मेहनत, रचनात्मकता और बारीक कारीगरी देखने को मिलती है. Advertisementपढ़ाई के साथ हो रही कमाई पैरामेडिकल की पढ़ाई और अपने कारोबार के बीच संतुलन बनाना साक्षी के लिए आसान नहीं है, लेकिन वह दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं. अपने हुनर और लगातार मेहनत के दम पर आज वह हर महीने करीब 8 से 10 हजार रुपये तक कमा रही हैं. इस कमाई से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है. साक्षी का सपना अपने इस छोटे से कारोबार को बड़े स्तर पर पहुंचाने का है. वह चाहती हैं कि उनके हाथों से बनी क्रोशिया की कलाकृतियां सिर्फ रीवा और आसपास के इलाकों तक सीमित न रहें.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Rewa,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 17:10 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

