राष्ट्रवाणी: बाजरे के आटे से बनती है जालोर की खास राब, सर्दियों में बढ़ जाता है इसका स्वादराजस्थान में ठंड शुरू होते ही क्यों बढ़ जाती है बाजरे की राब की मांग? इस देसी जायके के दीवाने हैं बच्चे-बुजुर्गReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:14 ISTJalore Bajra Raab Recipe: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही पारंपरिक खानपान में बाजरे से बने व्यंजनों की मांग बढ़ जाती है. जालोर में बाजरे के आटे से तैयार होने वाली राब खास पसंद की जाती है. आमतौर पर बाजरे की रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला आटा यहां स्वादिष्ट राब बनाने में भी काम आता है. ख़बरें फटाफट जालौर: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही राजस्थान के पारंपरिक खानपान में भी बदलाव देखने को मिलता है. ठंड के दिनों में यहां ऐसे कई व्यंजन बनाए जाते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को गर्माहट देने वाले माने जाते हैं. जालोर में भी सर्दियों के दौरान बाजरे से बनने वाली राब घरों की रसोई में खास जगह रखती है. आमतौर पर बाजरे से रोटी बनाने की बात सामने आती है, लेकिन यहां इसी बाजरे के आटे से स्वादिष्ट राब भी तैयार की जाती है. गरमागरम परोसी जाने वाली यह राब बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आती है. बाजरे की राब की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. बाजरे का आटा, घी, राई, जीरा और पानी जैसी सामान्य सामग्री से इसे तैयार किया जा सकता है. यही वजह है कि ग्रामीण और घरेलू रसोई में यह एक आसान पारंपरिक व्यंजन बना हुआ है. आटे को लगातार चलाते हुए भूनना जरूरी होता राब बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा सा घी लिया जाता है. इसमें बाजरे का आटा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भुना जाता है. आटे को लगातार चलाते हुए भूनना जरूरी होता है, जिससे वह जले नहीं और अच्छी तरह सिक जाए. आटा भुनने के बाद इसकी खुशबू भी बदलने लगती है. धीरे-धीरे इसका मिश्रण गाढ़ा होने लगता इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर राई और जीरे का तड़का लगाया जाता है. तड़का तैयार होने पर इसमें भुना हुआ बाजरे का आटा डाला जाता है और दोनों को अच्छी तरह मिलाया जाता है. अब इसमें धीरे-धीरे पानी डाला जाता है और साथ-साथ इसे चलाया जाता है लगातार चलाने से आटे की गांठ नहीं बनती है. फिर इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा लाल मिर्ची पाउडर डालते है. पानी डालने के बाद इसे कुछ देर तक पकाया जाता है. धीरे-धीरे इसका मिश्रण गाढ़ा होने लगता है. जब राब सूप जैसी गाढ़ी हो जाती है, तब इसे गरमागरम परोसा जाता है. Advertisementराई-जीरे का तड़का लगाकर उसमें आटा डालते इसे बनाने वाली गृहिणी लीला देवी ने बताया कि सर्दियों में हम घर पर बाजरे की राब बनाते हैं. पहले बाजरे के आटे को घी में अच्छे से भून लेते हैं. फिर राई-जीरे का तड़का लगाकर उसमें आटा डालते हैं और पानी डालकर अच्छी तरह पकाते हैं. जब राब गाढ़ी हो जाती है तो इसे गरमागरम खाते हैं. बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इसे पसंद करते हैं. जालोर में बाजरे की राब को खास तौर पर सर्दियों के दिनों में बनाया जाता है. ठंड बढ़ने के साथ ही घरों में गर्म भोजन की मांग भी बढ़ जाती है. ऐसे में बाजरे की राब एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है, जिसे कम समय में तैयार किया जा सकता है.About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jalor,RajasthanFirst Published :November 19, 2026, 17:14 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

