राष्ट्रवाणी: न खून की जांच, न सुई का दर्द… दांतों की गंदगी बताएगी कैसी है शरीर की सेहतन खून की जांच, न सुई का दर्द… दांतों में फंसी गंदगी बता देगी कैसी है शरीर की सेहत? वैज्ञानिकों ने बनाया नया डेंटल फ्लॉसWritten by:Last Updated:November 19, 2026, 16:18 ISTहांगकांग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डेंटल फ्लॉस विकसित किया है, जो दांतों की सफाई के साथ ही शरीर के मेटाबॉलिज्म, यूरिक एसिड और ग्लूकोज स्तर की भी जांच करेगा. इससे बिना खून निकाले बीमारियों कफ्लॉस जो वैज्ञानिकों ने बनाया है. (फोटो-हांगकांग यूनिवर्सिटी वाया साइंस अलर्ट)दांतों की सफाई में काम आने वाला डेंटल फ्लॉस सिर्फ मुंह की गंदगी निकालने तक सीमित नहीं रहेगा. ये फ्लॉस इस गंदगी से ये भी पता लगाएगा कि शरीर की सेहत कैसी है. इसके लिए वैज्ञानिकों ने खास तरह की फ्लॉसिंग डिवाइस विकसित की है. ये दांतों के बीच फंसी गंदगी के साथ मसूड़ों से निकलने वाले खास तरह के लिक्विड की जांच करती है. इससे पता चलता है कि शरीर का मेटाबॉलिज्म कैसा है. इसके अलावा यह यूरिक एसिड और ग्लूकोज का स्तर भी पता लगा सकता है. डिवाइस को हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बायोटेक्नोलॉजिसट ह्निन यिन यिन न्येन और उनकी टीम ने बनाया है. इसमें एक खास तरह की पुली सिस्टम और माइक्रोफ्लूइडिक चैंबर लगाया गया है. जो फ्लॉसिंग के दौरान दांतों और मसूड़ों के बीच मौजूद लिक्विड को इकट्ठा करता है और उसकी बायोमार्कर जांच करता है.इस पूरी प्रक्रिया में चंद मिनट लगते हैं. न तो खून की जांच की जरूरत होती है और न ही सुई का दर्द झेलना पड़ता है. इसी लिक्विड से फ्लॉसर बता देता है कि शरीर किन बीमारियों से ग्रसित है या बीमार होने का खतरा है. दांतों और मसूड़ों के बीच होता है खास लिक्विड साइंस अलर्ट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्लॉसर जिस लिक्विड की जांच करेगा उसे जिंजिवल क्रेविकुलर फ्लूइड कहते हैं. यह दांतों और मसूड़ों के बीच पाया जाता है. इस लिक्विड में खून के साथ ही पदार्थों का आदान-प्रदान होता है, जिसकी जांच से ग्लूकोज, यूरिक एसिड, प्रोटीन और सूजन के बारे में पता चल सकता है. इसके लिए कोई अतिरिक्त काम नहीं करना होता है. फ्लॉसर से जो गंदगी बाहर निकलती है, उसके साथ ही ये लिक्विड भी बाहर आ जाता है. ब्लड टेस्ट के रिजल्ट जैसे ही हैं फ्लॉस की रीडिंग हांगकांग यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने फ्लॉस के शुरुआती ट्रायल में डायबिटीज, हाइपरयूरिसीमिया वालों पर रिसर्च किया. इसमें फ्लॉसिंग के दौरान जो रीडिंग सामने आई, लगभग वही रिजल्ट ब्लड टेस्ट में भी सामने आया. यही हाल यूरिक एसिड का भी था. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ये बिना ब्लड सैंपल लिए भी कुछ मेटाबॉलिक स्वास्थ्य स्थितियों का पता लगा सकता है. हालांकि अभी इसे पारंपरिक ब्लड टेस्ट का विकल्प नहीं माना जा सकता. मसूड़ों की बीमारी भी चलेगी पता Advertisementयह डिवाइस केवल डायबिटीज और यूरिक एसिड ही नहीं बल्कि हाइड्रोजन पेरोक्साइड के स्तर के आधार पर मसूड़ों की स्थिति को भी बताएगी. टिस्ट मसूड़ों और दांतों के बीच बनने वाले पॉकेट्स की गहराई को पेरियोडोंटल बीमारी की पहचान के लिए अहम मानते हैं. शुरुआती परीक्षण में डिवाइस इन पॉकेट्स के आकार का अनुमान लगा सकेगी. वैज्ञानिकों के मुताबिक मुंह की सेहत का संबंध केवल दांतों तक सीमित नहीं है. मसूड़ों की बीमारी और शरीर में होने वाली सूजन के बीच संबंध पर कई शोध हो चुके हैं. दरअसल डायबिटीज से पीड़ित लोगों में मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है. मसूड़ों में लंबे समय तक रहने वाली सूजन ब्लड शुगर को कंट्रोल करना भी मुश्किल होता है. अभी और होगा परीक्षण साइंस एडवांसेज जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक शुरुआती परिणाम भले ही उत्साहजनक है, लेकिन अभी इसके सामने कुछ चुनौतियां हैं. दरअसल अभी ये डिवाइस सिर्फ मसूड़ों का लिक्विड नहीं ले रही है. अभी इसमें लार और खून भी मिल सकता है. ऐसे में जांच के नतीजों पर असर पड़ने की आशंका रहती है.शोधकर्ताओं के मुताबिक बड़े स्तर पर इसका इस्तेमाल करने से पहले अभी इसे और परीक्षण करने होंगे. भविष्य में क्लीनिकल ट्रायल भी किया जाएगा उसके बाद ही इसे आम लोगों की पहुंच तक लाया जाएगा.About the AuthorDeputy News Editor मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, , हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 19, 2026, 16:18 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

