राष्ट्रवाणी (राजनांदगांव ब्यूरो): प्रतिनिधि, राजनांदगांव। भाजपा नेता और सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष भरत वर्मा विवादों से घिर गए हैं। शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर राजनांदगांव-मानपुर सड़क कार्य में संलग्न ठेकेदार के कर्मियों को धमकाते हुए उनका विडियो प्रसारित हुआ है।
इसमें वे अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए ठेकेदार के कर्मचारियों से बदसलूकी करते दिख रहे हैं। प्रतिनिधि, राजनांदगांव। भाजपा नेता और सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष भरत वर्मा विवादों से घिर गए हैं।
शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर राजनांदगांव-मानपुर सड़क कार्य में संलग्न ठेकेदार के कर्मियों को धमकाते हुए उनका विडियो प्रसारित हुआ है। इसमें वे अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए ठेकेदार के कर्मचारियों से बदसलूकी करते दिख रहे हैं। कर्मियों ने मामले की शिकात एसपी अंकिता शर्मा से की है।
दावा किया है साईट पर नेता ने कर्मचारी से मारपीट भी की। आरोप लगाए गए हैं कि वे मेसर्स कन्हैया लाल अग्रवाल की फर्म के एमडी नवीन अग्रवाल से 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा प्रदेश स्तर पर जारी है।
निर्माण कार्य की नहीं आई जांच रिपोर्ट बता दें कि, पूर्व में भरत वर्मा ने राजनांदगांव से खैरागढ़ और राजनांदगांव से मानपुर तक बन रही कुल 380 करोड़ की लागत की सड़क के निर्माण में अनियमितता और गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत भी की थी। इस शिकायत पर प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी ने चार सदस्यीय जांच दल गठित किया था।
5-6 अक्टूबर को अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जांच भी की थी। इसकी रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है।

