राष्ट्रवाणी: Huawei ने दुनिया का पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन OSTA O1 प्रो चीन में लॉन्च किया है। इसमें 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले, Kirin 9030S प्रोसेसर, 7000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं। Huawei ने लॉन्च किया दुनिया का पहला वाइड स्क्रीन नॉन फोल्डेबल स्मार्टफोन OSTA O1 प्रो Huawei OSTA O1 प्रो दुनिया का पहला वाइड स्क्रीन फोन।
इसमें Kirin 9030S प्रोसेसर और 7000 mAh बैटरी है। 200MP कैमरा और HarmonyOS 7 एआई फीचर्स के साथ आया। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Huawei ने दुनिया का पहला नॉन फोल्डेबल वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Huawei OSTA O1 प्रो नाम से लाया गया है, जिसके प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो गए हैं। इस फोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9.5 है।
हुवावे के इस फोन में 7000 mAh की बैटरी और Kirin 9030S प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Kirin 9030S वाइड बार फोन है, जिसमें 6.39-इंच की 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। इसके स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9.5 है।
हुवावे का यह फोन Starry Black, Nebula White और Starburst Purple कलर में लॉन्च किया गया है। इस फोन में हॉरिजन्टल डुअल कैमरा मॉड्यूल और बैक में OSTA का लोगो दिया गया है। Huawei के इस फोन को इनहाउस Kirin 9030S चिपसेट के साथ 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB के रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
हुवावे के इस फोन के बैक पैनल में 200-मेगापिक्सल 1/1.28-इंच RYYB प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल 3.7x RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो और Red Maple लेंस दिया गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 66W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हुवावे का यह फोन HarmonyOS 7 एआई Pioneer Edition पर रन करेगा।
Huawei इस फोन को HarmonyOS एआई फोन कह रहा है, जिसमें सिस्टम लेवल पर एआई फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का यह भी कहना है कि Kirin 9030S स्मार्टफोन को हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, चिप और क्लाउड के बीच बेस्ट कोर्डिनेशन के लिए डिजाइन किया गया है। Huawei OSTA O1 प्रो के बेस वेरिएंट को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 5,499 युआन (करीब 76,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।
इस फोन का दूसरे वेरिएंट 12GB+512GB को 6,499 युआन (करीब 90,330 रुपये), तीसरे वेरिएंट को 16GB+512GB के साथ 7,299 युआन (करीब 1,01,458 रुपये), और टॉप 16GB+1TB वेरिएंट को 8,799 युआन (करीब 1,22,309 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी सभी वेरिएंट पर 200 युआन (करीब 2780 रुपये) की छूट दे रही है।

