राष्ट्रवाणी: SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल की भी शानदार जीतSMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने मचाई धूम, आंध्र और केरल ने भी दर्ज की धमाकेदार जीतEdited by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 23:01 ISTसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ ने अपने दमदार खेल से फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं. गायकवाड़ ने असम के खिलाफ मैच में महाराष्ट्र के लिए नाबाद 44 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रूषिकेश सोनावणे ने भी 54 रन बनाए, जिससे महाराष्ट्र ने 5 विकेट से जीत हासिल की. इसके अलावा आंध्र प्रदेश और केरल ने भी शानदार जीत हासिल की.रुतुराज गायकवाड़नई दिल्ली: कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 44 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं. उनकी इस पारी की मदद से महाराष्ट्र ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में असम पर पांच विकेट से जीत दर्ज की. विकेटकीपर बल्लेबाज रूषिकेश सोनावणे 54 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि गायकवाड़ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को संभाले रखा. महाराष्ट्र ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाकर जीत हासिल की. सोनावणे और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने दूसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी कर महाराष्ट्र को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके बाद गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला जबकि सिद्धेश वीर (नाबाद 18) और अर्शिन कुलकर्णी (13) ने अंत में उपयोगी योगदान दिया. इससे पहले असम के कप्तान डेनिश दास ने 31 गेंद में चार चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली. शिबशंकर रॉय ने 31 रन बनाए जिससे असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 172 रन बनाए. महाराष्ट्र के लिए रामकृष्ण घोष सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 41 रन देकर चार विकेट लिए जबकि विवेक शेलार ने 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. आंध्र ने मध्य प्रदेश को 70 रन से हराया Advertisementवहीं न्यू चंडीगढ़ में खेले गए ग्रुप सी के एक अन्य मुकाबले में आंध्र ने मध्य प्रदेश को 70 रन से करारी शिकस्त दी. आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 186 रन बनाए. रिकी भुई ने 57 रन की पारी खेली जबकि शेख रशीद ने 51 रन का योगदान दिया. भारत के तेज गेंदबाज आवेश खान मध्य प्रदेश के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 47 रन देकर तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश की टीम लय हासिल नहीं कर सकी और 18.1 ओवर में 116 रन पर सिमट गई. आंध्र की ओर से सत्यनारायण राजू ने 14 रन देकर चार विकेट लिए. केएस नरसिम्हा राजू ने 32 रन देकर दो और बैलापुडी यशवंत ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए. केरल ने त्रिपुरा को पांच विकेट से हराया मोहाली में खेले गए ग्रुप सी के एक अन्य मुकाबले में केरल ने त्रिपुरा को पांच विकेट से हराया. केरल ने 122 रन का लक्ष्य महज 13 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. सलमान निजार 51 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि रोहन कुन्नुमल ने 38 रन का योगदान दिया. इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर त्रिपुरा ने श्रीदाम पॉल के 41 रन की मदद से नौ विकेट पर 121 रन बनाए. कप्तान मणिशंकर मुरासिंह 31 रन बनाकर नाबाद रहे. दानवीर अजय सिंह ने 20 रन का योगदान दिया. ग्रुप डी के सभी चारों मैच बारिश के कारण धुला वहीं बारिश के कारण ग्रुप डी के चारों मुकाबले एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिए गए. इससे हैदराबाद और गोवा, उत्तराखंड और ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ तथा विदर्भ और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले नहीं खेले जा सके.About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 20, 2026, 23:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

