राष्ट्रवाणी: 5 साल की तलाश, बचपन की तस्वीर और एआई… राजस्थान से महिला को ढूंढ़ लाई यूपी पुलिसपांच साल की तलाश, बचपन की एक तस्वीर और एआई का कमाल, राजस्थान से महिला को ढूंढ़ लाई यूपी पुलिसReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 21:59 ISTउत्तर प्रदेश की सोनभद्र पुलिस एक जवान ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. कांस्टेबल विजय पाण्डेय ने ChatGPT और गूगल Gemini की मदद से करीब 5 साल से लापता एक महिला की कक्षा 7 की तस्वीर से उसका वर्तमान चेहरा तैयार किया. माता-पिता द्वारा तस्वीर की पुष्टि के बाद पुलिस टीम राजस्थान के चूरू जिले पहुंची और हमीरवास थाना क्षेत्र से महिला को सकुशल बरामद कर लिया.एआई की मदद ले 5 साल से लापता बच्ची को ढूंढ लाई यूपी पुलिस. (सोनभद्र पुलिस)सोनभद्र: आधुनिक तकनीक और पारंपरिक पुलिसिंग का संगम जब एक साथ काम करता है, तो नामुमकिन लगने वाले मामले भी सुलझ जाते हैं. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस + रियल इंटेलिजेंस’ (Artificial Intelligence + Real Intelligence) की ऐसी ही मिसाल पेश की है. बभनी थाना पुलिस ने करीब पांच वर्षों से लापता एक महिला को उसकी बचपन की तस्वीर के सहारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से वर्तमान चेहरा तैयार कर राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है. कक्षा 7 की फोटो बनी जांच की सबसे बड़ी कड़ी लापता महिला की तलाश में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि परिजनों के पास उसकी हालिया तस्वीर नहीं थी. पहचान के नाम पर केवल उसके बचपन यानी कक्षा 7 में पढ़ाई के समय की एक पुरानी फोटो ही उपलब्ध थी. समय बीतने के साथ चेहरे के बदल चुके हाव-भाव के कारण उसकी पहचान करना लगभग असंभव माना जा रहा था. ऐसे में थाना बभनी में तैनात कांस्टेबल विजय पाण्डेय ने लीक से हटकर सोचने का फैसला किया. ChatGPT और गूगल Gemini से तैयार हुआ वर्तमान चेहरा Advertisementकांस्टेबल विजय पाण्डेय ने महिला की उस पुरानी तस्वीर को आधार बनाकर ChatGPT और गूगल Gemini जैसे आधुनिक एआई टूल्स की मदद ली. तकनीक के जरिए उम्र बढ़ने के साथ चेहरे में होने वाले संभावित बदलावों का आकलन करते हुए महिला की वर्तमान संभावित तस्वीर तैयार की गई. जब यह एआई जनरेटेड तस्वीर महिला के माता-पिता को दिखाई गई, तो वे इसे देखकर हैरान रह गए. परिजनों ने बचपन की तस्वीर के साथ एआई से बनी फोटो का मिलान किया और स्पष्ट रूप से पुष्टि की कि यह उनकी ही लापता बेटी से मिलती-जुलती तस्वीर है. राजस्थान के चूरू से हुई सकुशल बरामदगी तस्वीर की पुष्टि होते ही पुलिस ने सुराग जुटाने तेज किए और सटीक सूचना के आधार पर टीम राजस्थान के चूरू जिले के लिए रवाना हुई. जांच और तलाश के बाद 16 अक्टूबर को पुलिस ने महिला को राजस्थान के हमीरवास थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया. पूछताछ में पता चला कि महिला वहां अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी. हैरानी की बात यह रही कि महिला का वास्तविक चेहरा एआई द्वारा तैयार की गई तस्वीर से काफी हद तक मेल खाता था. डीजीपी और एसपी ने किया सम्मानित कांस्टेबल विजय पाण्डेय की इस अनोखी पहल और उत्कृष्ट कार्य की पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने जमकर सराहना की है. तकनीक के सही इस्तेमाल से पांच साल पुराने मामले को सुलझाने पर उन्हें कुल 7,100 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डीजीपी लखनऊ की ओर से 5,000 रुपये का इनाम दी गई. वहीं, एसपी सोनभद्र ने 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र (Commendation Certificate) भेंट कर सम्मानित किया.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sonbhadra,Uttar PradeshFirst Published :November 20, 2026, 21:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

