राष्ट्रवाणी: Lakhimpur: 1.14 करोड़ से बदलेगी गढ़ी रोड की तस्वीर, बनेगी सड़क, लगेंगी लाइटेंLakhimpur News: 1,14,00,000 से बदलेगी गढ़ी रोड की तस्वीर, बनेगी 620 मीटर सड़क और लगेंगी डिजाइनर लाइटेंReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:52 ISTLakhimpur Kheri News: शहर के गढ़ी रोड से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. पिछले एक साल से अधिक समय से गहरे गड्ढों और जर्जर हालात की मार झेल रही इस प्रमुख सड़क का अब कायाकल्प होने जा रहा है. नगर पालिका प्रशासन ने सड़क के पुनर्निर्माण और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 1.14 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दी है, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि रात के समय यह मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगाता नजर आएगा. Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर शहर के गढ़ी रोड पर पिछले करीब एक साल से अधिक समय से जर्जर पड़ी सड़क से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की खराब हालत के चलते दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है. अब नगर पालिका की ओर से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा. करीब 64 लाख रुपये की लागत से 620 मीटर लंबी सड़क तैयार की जाएगी. सड़क की चौड़ाई लगभग छह मीटर रखी जाएगी. इसके साथ ही सड़क पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए डिजाइनर पोल लाइटें भी लगाई जाएंगी. इन लाइटों पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. सड़क निर्माण और लाइटें लगने के बाद गढ़ी रोड का स्वरूप बदलने के साथ ही लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है. एक साल से जर्जर सड़क से परेशान थे लोग शहर के गढ़ी रोड पर लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है. करीब एक साल से अधिक समय से सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है. कई बार गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ती है, जिससे आवागमन भी प्रभावित होता है. स्थानीय लोगों के लिए यह सड़क रोजमर्रा के आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है. ऐसे में सड़क की खराब हालत का असर प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले लोगों पर पड़ रहा है. दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी होती है. वहीं, चारपहिया वाहनों को भी गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है. सड़क की स्थिति को देखते हुए लंबे समय से इसके दुरुस्त होने की उम्मीद की जा रही थी. 64 लाख रुपये की लागत से बनेगी 620 मीटर सड़क गढ़ी रोड की समस्या को देखते हुए अब नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण की योजना बनाई गई है. इसके तहत करीब 620 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा. सड़क की चौड़ाई लगभग छह मीटर होगी. इस पूरे निर्माण कार्य पर जीएसटी सहित करीब 64 लाख रुपये की लागत आएगी. सड़क बनने के बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों को पहले की अपेक्षा बेहतर रास्ता मिल सकेगा. गड्ढों के कारण होने वाली परेशानी से भी लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है. नगर पालिका की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से राहत मिल सकती है. Advertisementनगर पालिका अध्यक्ष ने दी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़ी रोड पर सड़क काफी समय से जर्जर अवस्था में थी. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लोगों की परेशानी को देखते हुए अब सड़क का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि जीएसटी सहित करीब 64 लाख रुपये की लागत से सड़क तैयार की जाएगी. करीब 620 मीटर लंबी और छह मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी. नगर पालिका का प्रयास है कि शहर की सड़कों को बेहतर बनाया जाए, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो. 50 लाख रुपये से लगेंगी डिजाइनर पोल लाइटें गढ़ी रोड पर सड़क निर्माण के साथ ही रात के समय रोशनी की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा. इसके लिए सड़क पर डिजाइनर पोल लाइटें लगाई जाएंगी. इन लाइटों को लगाने पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी. अभी सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण रात में गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. डिजाइनर पोल लाइटें लगने के बाद सड़क पर रोशनी बढ़ेगी और राहगीरों को अंधेरे से राहत मिलेगी. इससे रात के समय वाहन चालकों को भी सड़क पर आवागमन करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है. सड़क और रोशनी से बदलेगी गढ़ी रोड की तस्वीर नगर पालिका की इस योजना में सड़क निर्माण के साथ प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. एक ओर जहां 64 लाख रुपये से जर्जर सड़क का निर्माण कराया जाएगा, वहीं दूसरी ओर करीब 50 लाख रुपये से डिजाइनर पोल लाइटें लगाई जाएंगी. इस तरह सड़क और रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने से गढ़ी रोड का स्वरूप बदलने की उम्मीद है. लंबे समय से खराब सड़क से परेशान लोगों को अब राहत मिलने का इंतजार है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले राहगीरों को भी इसका लाभ मिल सकेगा.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lakhimpur,Kheri,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 13:52 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

