राष्ट्रवाणी: बिहार में ‘धौनी’ नाम का रेलवे स्टेशन, क्या इसका नाम MS Dhoni पर पड़ा? जानें बिहार में है ‘धौनी’ नाम का रेलवे स्टेशन, क्या इसका नाम MS Dhoni पर पड़ा है? जानिए असली कहानीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:33 ISTBihar Dhouni Railway Station Story: बिहार के बांका जिले में स्थित धौनी रेलवे स्टेशन का नाम महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर पड़ा है?
इसके पीछे छिपी है एक पुराने समुदाय की कहानी, जो 1907 से इस इलाके में रहता आया है. जानिए इस स्टेशन के नाम की दिलचस्प कहानी और इसका क्रिकेट से संबंध को. ख़बरें फटाफट Bihar Dhouni Railway Station Story: आप जब रेल गाड़ी से कहीं सफर करते हैं तो आपको कई ऐसे स्टेशन मिलते हैं. जिसका नाम किसी फ़िल्मी सितारे या क्रिकेट के सितारों पर मिलता जुलता रहता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा की यह नाम कैसे आता है या कैसे इस स्टेशन का नाम पड़ जाता है. इसी में से आज बात करने वाले हैं बांका जिला अंतर्गत आने वाले धौनी स्टेशन की. कभी आप जब भागलपुर से गोड्डा के रास्ते गए होंगे तो धौनी स्टेशन बांका जिले में पड़ता है यह भागलपुर गोड्डा मुख्य रेल मार्ग के बीच में एक स्टेशन है. जहां से कई एक्सप्रेस गाड़ियां गुजरती है उसके साथ कई लोकल ट्रेन का वहां पर ठहराव भी होता है. क्या सच में यह स्टेशन महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर पड़ा है या इसका कारण कुछ और रहा है. 1907 से ही है ये स्टेशन भागलपुर से गोड्डा देवघर के रास्ते जाने के क्रम में एक स्टेशन पड़ता है धौनी, जब इसको लेकर यहां के इतिहासकार आलोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देखिए अभी के जो नई जनरेशन हैं, वह अपने इतिहास को जानने की कोशिश नहीं करते हैं. वह अपने में तुक लगाने लगते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर ही इस स्टेशन का नाम धौनी पड़ गया है, लेकिन सच बात यह है कि यह स्टेशन 1907 से ही है. उस समय इस मुख्य मार्ग पर छोटी रेल लाइन गुजरी हुई थी. लेकिन 2012 के बाद से यह गोड्डा मुख्य रेल मार्ग का अहम स्टेशन हो गया और इस का रीनोवेशन भी किया गया. जाने कैसे पड़ा धौनी स्टेशन का नाम?
आलोक कुमार बताते हैं कि यहां पर धौनी समुदाय के लोग बड़े पैमाने पर रहा करते थे. जिस वजह से इस क्षेत्र का ही नाम धौनी था. इसलिए यहां पर इसका नाम धौनी पड़ गया. यहां से एक्सप्रेस की बात करें तो बांका इन्टरसिटी एक्सप्रेस, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस, गोड्डा राजेन्द्र एक्सप्रेस गुजरती है. जबकि लोकल की बात करें तो भागलपुर बांका डीएमयू, बांका भागलपुर डीएमयू, भागलपुर हंसडीहा डीएमयू, हंसडीहा भागलपुर डीएमयू, भागलपुर गोड्डा, गोड्डा भागलपुर डीएमयू जैसी रुकती है. About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …Location :Bhagalpur,BiharFirst Published :November 21, 2026, 13:16 ISTऔर पढ़ें

