राष्ट्रवाणी: कमाई का देसी फॉर्मूला, कम पानी में भी फलेगा बेर, बस इस ट्रिक को करें फोलोAgriculture: कमाई का देसी फॉर्मूला, कम पानी में भी बेर का पौधा देगा 80 किलो फल, बस इस ट्रिक को करें फोलोReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:00 ISTJujube Cultivation Tips: राजस्थान के कम पानी वाले इलाकों में बेर की बागवानी किसानों के लिए अच्छी कमाई का विकल्प बन सकती है. बेर का पौधा शुष्क और अर्द्धशुष्क जलवायु में भी आसानी से विकसित होता है. उचित देखभाल और प्रबंधन से एक पौधे से औसतन 60 से 80 किलो तक फल प्राप्त किए जा सकते हैं. गोला, सेव, मूण्डिया और उमरान इसकी प्रमुख उन्नत किस्में हैं. बागवानी के लिए 6 से 8 मीटर की दूरी पर पौधरोपण करना चाहिए. नए प्ररोह निकलने, फूल आने और फल बनने के समय सिंचाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. इसके साथ फल मक्खी, चैफर बीटल, चूर्णी फफूंद और झुलसा जैसे रोगों से बचाव के लिए समय पर निगरानी और उपचार करना चाहिए. सही किस्म, संतुलित सिंचाई और कीट-रोग नियंत्रण अपनाकर किसान कम पानी में भी बेर की बागवानी से अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं. नागौर. राजस्थान के शुष्क और अर्द्धशुष्क इलाकों में खेती करने वाले किसानों के लिए बेर की बागवानी अच्छी कमाई का विकल्प है. कम बारिश और सीमित पानी में भी तैयार होने वाला बेर का पौधा किसानों को लंबे समय तक उत्पादन देता है. यही वजह है कि कम पानी वाले क्षेत्रों में किसान पारंपरिक फसलों के साथ फलदार बगीचे लगाने की ओर भी रुख कर सकते हैं. हालांकि अच्छी पैदावार और फल लेने के लिए पौधों की देखभाल, समय पर सिंचाई और कीट-रोग नियंत्रण बेहद जरूरी है. बेर में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, आहार रेशा और कई जरूरी खनिज तत्व पाए जाते हैं. बाजार में इसकी मांग बनी रहती है. गोला, सेव, मूण्डिया और उमरान इसकी प्रमुख उन्नत किस्में हैं. एग्रीकल्चर एक्सपर्ट बजरंग के अनुसार उचित प्रबंधन के साथ बेर के एक पौधे से औसतन 60 से 80 किलो तक फल प्राप्त किए जा सकते हैं. ऐसे करें बगीचे की तैयारी और पौधरोपण बेर की खेती शुरू करने के लिए सबसे पहले स्वस्थ और उन्नत किस्म के कलिकायित पौधों का चयन करना चाहिए. इसके मूल वृंत बीजों से नर्सरी में तैयार किए जाते हैं. मई-जून में 1×1×1 मीटर आकार के गड्ढे खोदकर उन्हें कुछ समय खुला छोड़ देना चाहिए. पौधों के बीच 6 से 8 मीटर की दूरी रखना उचित रहता है. प्रत्येक गड्ढे में 20 से 25 किलो गोबर की खाद, 1.5 से 2 किलो सुपर फॉस्फेट और 50 से 100 ग्राम क्यूनालफॉस 1.5 प्रतिशत मिलाकर भरना चाहिए. इसके बाद तैयार पौधों की रोपाई कर सिंचाई करें. इन अवस्थाओं में सिंचाई का रखें विशेष ध्यान एग्रीकल्चर एक्सपर्ट बजरंग सिंह ने बताया कि बेर की फसल कम पानी में भी विकसित हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बगीचे को सिंचाई की जरूरत नहीं होती. पौधों में नए प्ररोह निकलने, फूल आने और फल बनने के दौरान नमी बनाए रखना जरूरी है. खासकर फल विकास के समय पानी की कमी होने से फलों का आकार और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. इसलिए मौसम और मिट्टी की नमी के अनुसार सिंचाई का प्रबंधन करें. कीट और बीमारियों से ऐसे बचाएं फसल बेर के फलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों से बचाव के लिए प्रभावित फलों को बगीचे से इकट्ठा कर नष्ट करना चाहिए. मई-जून में बगीचे की मिट्टी पलटने से मिट्टी में छिपे कीटों के नियंत्रण में मदद मिलती है. फल मटर के आकार के होने पर कीटों की निगरानी कर कृषि विशेषज्ञ की सलाह से उचित कीटनाशक का छिड़काव करें. चैफर बीटल नई पत्तियों और प्ररोहों को नुकसान पहुंचाता है. इसके नियंत्रण के लिए जून में बारिश के तुरंत बाद अनुशंसित दवा का छिड़काव किया जा सकता है. इसके अलावा छाछ्या यानी चूर्णी फफूंद रोग में पत्तियों और फलों पर सफेद परत जम जाती है, जिससे फल गिरने लगते हैं. इसकी रोकथाम के लिए समय पर फफूंदनाशक का छिड़काव जरूरी है. जड़ गलन और झुलसा रोग से बचाव के लिए भी बगीचे की नियमित निगरानी करनी चाहिए. फफूंदनाशक का 15 दिन में दो से तीन बार छिड़काव करें एग्रीकल्चर एक्सपर्ट बजरंग सिंह ने बताया कि बेर की बागवानी में शुरुआत से ही पौधों का सही प्रबंधन करना जरूरी है. झुलसा रोग दिखाई देने पर अनुशंसित फफूंदनाशक का 15 दिन के अंतराल पर दो से तीन बार छिड़काव किया जा सकता है. किसानों को दवाओं की मात्रा और उपयोग से पहले फसल की अवस्था के अनुसार कृषि विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए. ऐसे में सही किस्म, संतुलित सिंचाई और समय पर कीट-रोग नियंत्रण अपनाकर किसान बेर की बागवानी से अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…Location :Nagaur,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 13:00 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

