राष्ट्रवाणी: सिर पर रुमाल, धान का बंटवारा और कई खास रस्में, पटना में तिलक की अनोखी परंपरापटना में ऐसे संपन्न होता तिलक का विधि-विधान, सिर पर रुमाल रखने से लेकर धान बांटने तक की रस्मों का जानिए महत्वReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:58 ISTPatna Tilak Samaroh Traditions: बिहार की राजधानी पटना, जो मगध क्षेत्र का हिस्सा है. वहां तिलक का विधि- विधान होता है, उसका क्या महत्व है?
तिलक समारोह में ऐसी कौन कौन सी रस्मों की अदायगी की गई और शास्त्रों में उसका क्या महत्व है? इस पर बहुत ही सूक्ष्मता से नालन्दा जिला स्थित जैतीपुर गांव के रहने वाले ब्रजेश चंद्र पांडे ने. ख़बरें फटाफट Rituals and Significance of Tilak Ceremony in Patna: बिहार में इस वक्त बस एक नाम की चर्चा हो रही है वो अनंत सिंह की बेटी की शादी की. न्यूज से लेकर सोशल मीडिया हर तरफ बस एक ही ट्रेंड मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की. आने वाले एक सप्ताह भी देश में यही ट्रेंड रहने वाला है. बीते कल यानी शुक्रवार से अनंत सिंह की बेटी की शादी समारोह की शुरुआत तिलक के साथ हो चुकी है. अनंत सिंह अपनी बेटी के तिलक में 400 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना पहुंचे, जहां पर विधि विधान से तिलक समारोह संपन्न हुआ. अब इंतजार बाढ़ अनुमंडल स्थित अनंत सिंह के घर बारात आगमन का है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर है. हालांकि, इस बीच यह समझना जरूरी है कि बिहार की राजधानी पटना, जो मगध क्षेत्र का हिस्सा है, वहां तिलक का विधि- विधान होता है, उसका क्या महत्व है?
तिलक समारोह में ऐसी कौन कौन सी रस्मों की अदायगी की गई और शास्त्रों में उसका क्या महत्व है? इस पर बहुत ही सूक्ष्मता से नालन्दा जिला स्थित जैतीपुर गांव के रहने वाले ब्रजेश चंद्र पांडे ने. उनका पूजा पाठ के क्षेत्र का अनुभव बहुत लंबा है. साथ ही उनके पिताजी भी संस्कृत के बहुत बड़े विद्वान रह चुके हैं. फिर चलिए उन्हीं से समझते हैं – पटना में तिलक की क्या है परंपरा?
आचार्य ब्रजेश चंद्र पांडे ने कहा कि तिलक की परंपरा शास्त्रों में रही है, वो आशीर्वाद स्वरूप है. दाम्पत्य जीवन की शुरुआत होती है तो दोनों पक्ष तिलक की परंपरा निभाकर एक दूसरे को स्वीकार करने का बोध कराते हैं. लौकिक परंपरा के तहत सबसे पहले फलदान की परंपरा निर्वहन करते हैं, जिसमें कन्या पक्ष के लोग सभी एक जुट होकर लड़का को फल का दान करते हैं. सिर पर रुमाल ढकने की परंपरा का महत्व वो कहते हैं कि वर का सिर ढकने की परंपरा भी निभाया जाता है, जिसका मूल उद्देश्य बहुत स्पष्ट नहीं मिलता है. यह एक लौकिक परंपरा है और शास्त्रीय उल्लेख कुछ नहीं मिलता है, जबकि कहीं कहीं सिर को न ढकने की भी बात कही जाती है. हालांकि, लौकिक मान्यताओं में जब किसी शुभ कार्य को लोग करते हैं तो सिर को ढकने की विधि विधान निभायी जाती है. Advertisementअक्षत क्यों लगाया जाता है?
ब्रजेश चंद्र बताते है कि चंदन में कुमकुम, अरवा चावल, दही और हल्दी को मिश्रित करके तिलक लगाया जाता है, जिसका कारण यह है कि दही को पंच गव्य कहा जाता है और इसको अमृत समान माना जाता है. चुकी सनातन धर्म में गौ का स्थान माता स्वरूप है. ऐसे में उससे प्राप्त हर चीज बहुत ही मूल्यवान है. इसके अलावा भी कई मान्यताएं हैं और ऐसा भी गाय को इस भवसागर से पार करने में सहयोगी रहती हैं. ललाट पर तिलक लगाने का वैज्ञानिक कारण भी है वो सुषुम्ना नारी को शीतल रखने का कार्य करता है. धनवटी की रस्म का उद्देश्य तिलक में होने वाले धनवटी यानी धान बांटने की परंपरा को लेकर कहते हैं कि धान समृद्धि की प्रतीक है. ऐसे में धान बांटने से एक दूसरे की सम्पन्नता की कामना करते हैं. वर वधु पक्ष एक दूसरे की सुखी समृद्धि रहने की कामना करते हैं. समधि मिलन का महत्व इसके अलावा वो समधी मिलन यानी दोनों पक्ष के पिता एक दूसरे को गले लगाने वाली परंपरा को लेकर कहते हैं कि यह एक दूसरे के प्रति आत्मीयता का बोध करवाता है. शास्त्रों में भी गले लगाने का उल्लेख मिलता है, जिससे एक दूसरे को लेकर मन में भाव उत्पन्न होता है और एक दूसरे की मंगल कामना करते हैं.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jehanabad,BiharFirst Published :November 21, 2026, 12:58 ISTऔर पढ़ें

