राष्ट्रवाणी: ₹42 में तैयार होगा मोती, 1500 तक कमाई! जानें मोती की खेती का अनूठा तरीका₹42 में तैयार होगा मोती, 1500 तक कमाई; झारखंड के बुधन सिंह पूर्ती से जानें मोती की खेती का अनूठा तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:44 ISTIITF Delhi Pearl Farming Success Story: दिल्ली ट्रेड फेयर के झारखंड पवेलियन में मत्स्य विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ती मोती की खेती यानी पर्ल फार्मिंग की जानकारी दे रहे हैं. जानिए 42 रुपये के खर्च से सीप में मोती तैयार करने की तकनीक और कमाई का गणित. Pearl Farming Success Story: दिल्ली के इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड पवेलियन में इस बार लोगों को खेती का एक ऐसा तरीका जानने को मिल रहा है. जिसके बारे में शायद बहुत कम लोगों ने सुना होगा. यहां मत्स्य विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ती लोगों को मोती की खेती यानी पर्ल फार्मिंग के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने समझाया कि कैसे पानी में रहने वाली सीप के अंदर एक खास प्रक्रिया से असली मोती तैयार किया जाता है. अच्छी बात यह है कि इस काम को सही ट्रेनिंग और जानकारी के साथ कम पैसों में भी शुरू किया जा सकता है. जानिए कैसे बनता है मोती?
बुधन सिंह पूर्ती के मुताबिक मोती तैयार करने के लिए सबसे पहले सीप के अंदर एक खास तरह का इम्प्लांट डाला जाता है. इसके लिए सीप की सर्जरी की जाती है. इसके बाद सीप को पानी में रखा जाता है और उसकी देखभाल की जाती है. इस पूरी प्रक्रिया में करीब डेढ़ से तीन साल का समय लग सकता है. सीप के अंदर धीरे-धीरे मोती तैयार होता है. मोती बनाने के लिए की जाती है सर्जरी मोती बनाने के लिए अलग-अलग तरह की सर्जरी की जाती हैं. इनमें हाफ राउंड सर्जरी, गोनाड सर्जरी, पेलियो लाइन सर्जरी और मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू सर्जरी शामिल हैं. इनमें कुछ तकनीकों से गोल और आधे गोल आकार के मोती तैयार किए जा रहे हैं. वहीं, मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू सर्जरी काफी मुश्किल और महंगी है. इसमें एक सीप के टिश्यू का इस्तेमाल दूसरी सीप में किया जाता है. इस तकनीक पर अभी रिसर्च चल रही है और इसके नतीजे आने बाकी हैं. 42 रुपये में एक सीप अब बात करते हैं इस खेती में होने वाले खर्च और कमाई की. बुधन सिंह पूर्ती बताते हैं कि एक सीप में इम्प्लांट लगाने और उसे तैयार करने तक करीब 42 रुपये का खर्च आता है. एक सीप से दो मोती मिल सकते हैं. अगर एक मोती की कीमत 150 रुपये भी मिले, तो दो मोतियों से 300 रुपये मिलेंगे. इसमें से करीब 50 रुपये का खर्च घटाने के बाद 250 रुपये तक बच सकते हैं।
यानी एक सीप से करीब डेढ़ साल में 250 रुपये तक का मुनाफा हो सकता है. मोती की कीमत उसकी क्वालिटी और बाजार की मांग पर भी निर्भर करती है. ट्रेनिंग लेना जरूरी अगर आप भी मोती की खेती शुरू करना चाहते हैं, तो बिना जानकारी के इसमें पैसा लगाना ठीक नहीं है. बुधन सिंह पूर्ती बताते हैं कि सबसे पहले मोती की खेती की ट्रेनिंग लेनी चाहिए. सीप पानी में रहने वाला जीव है, इसलिए उसके लिए पानी का सही होना बहुत जरूरी है.पानी का पीएच लेवल कितना होना चाहिए, उसमें टीडीएस और मिनरल्स कितने होने चाहिए, सीप को किस तरह का शैवाल और कितना कैल्शियम व प्रोटीन देना है, इन सभी बातों की जानकारी होनी चाहिए. अगर पानी की गुणवत्ता खराब हुई या सीप को सही खाना नहीं मिला, तो उसकी मौत भी हो सकती है. इससे खेती में नुकसान उठाना पड़ सकता है. सर्जरी का सही समय सीप की सर्जरी कभी भी नहीं की जा सकती. इसके लिए सही मौसम का ध्यान रखना जरूरी है. बुधन सिंह पूर्ती के मुताबिक, अक्टूबर से 15 मार्च तक का समय सर्जरी के लिए अच्छा माना जाता है. इसके बाद गर्मी बढ़ने लगती है. जब पानी का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है, तो सीप के प्रजनन का समय होता है. ऐसे समय में सीप की सर्जरी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सीप के मरने का खतरा बढ़ सकता है. 5 हजार से शुरू किया काम बुधन सिंह पूर्ती ने बताया कि उन्होंने इस काम की शुरुआत करीब 5 हजार रुपये के निवेश से की थी. अब उनके दो पर्ल फार्म हैं. जहां बड़े स्तर पर मोती तैयार करने का काम होता है. इन फार्मों में करीब 60 से 70 मजदूर काम करते हैं. मजदूरों के भुगतान पर हर साल लगभग 30 लाख रुपये खर्च होते हैं.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 12:44 ISTऔर पढ़ें

