राष्ट्रवाणी: पत्नी के प्रेम संबंधों ने ली पति की जान, 60 CCTV से खुला राजबीमा क्लेम और अवैध संबंधों के चलते रची पति की हत्या की साजिश, 60 सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, प्रेमी समेत दो गिरफ्तारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:41 ISTKotputli Behror Murder Case Solved: कोटपूतली-बहरोड़ के बर्डोद में 11 नवंबर को मिले 38 वर्षीय शटरिंग मिस्त्री सतीश सैनी उर्फ लीलाराम के शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राजेश और शमशेर को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि बीमा क्लेम के लालच और अवैध संबंधों के चलते पत्नी रेखा ने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने हरियाणा के खामपुरा स्थित मुर्गी फार्म पर मारपीट के बाद सतीश को बर्डोद में सड़क किनारे फेंक दिया था. 60 सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की मदद से पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया. ख़बरें फटाफटKotputli Behror Murder Case Solved: बीमा क्लेम और प्रेम संबंध के चलते पति की हत्या, प्रेमी समेत दो गिरफ्तारKotputli Behror Murder Case Solved: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बर्डोद क्षेत्र में सड़क किनारे मिले शटरिंग मिस्त्री के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि सतीश सैनी उर्फ लीलाराम की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रेखा सैनी ने अपने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर रची थी. प्रेम संबंधों में पति को बाधा मानने और बीमा क्लेम की राशि हासिल करने के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मामले में प्रेमी राजेश और उसके साथी शमशेर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को बर्डोद में वीरमती होटल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बर्डोद निवासी 38 वर्षीय सतीश सैनी उर्फ लीलाराम के रूप में हुई थी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसमें मृतक के सिर पर चोट के निशान और शरीर पर मिले कड़बी के पत्ते अहम सुराग साबित हुए. 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और साइबर टीम से मिला सुराग घटनास्थल और शव मिलने की जगह के बीच कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया. साइबर टीम की मदद से संदिग्धों की पहचान कर जांच को आगे बढ़ाया गया, जिसके बाद हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सका. मुर्गी फार्म पर बुलाकर की मारपीट, फिर सड़क किनारे छोड़ा पुलिस जांच में सामने आया कि सतीश की पत्नी रेखा के राजेश के साथ प्रेम संबंध थे और राजेश का सतीश के घर आना-जाना भी था, जिससे उसकी सतीश से दोस्ती हो गई थी. इसी दौरान सतीश को रास्ते से हटाने और बीमा क्लेम की राशि हड़पने की योजना बनाई गई. साजिश के तहत सतीश को हरियाणा के खामपुरा गांव स्थित राजेश के मुर्गी फार्म पर बुलाया गया, जहां राजेश और शमशेर ने उसके साथ मारपीट कर उसे अचेत कर दिया. इसके बाद दोनों उसे बाइक पर बैठाकर बर्डोद में वीरमती होटल के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. Advertisementदो आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक पृष्ठभूमि भी आई सामने पुलिस ने इस मामले में 34 वर्षीय राजेश उर्फ राजू मिस्त्री निवासी पदमाड़ा खुर्द थाना मुंडावर और 27 वर्षीय शमशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित भूमिकाओं की भी जांच की जा रही है. वहीं, मृतक के बड़े भाई मुकेश सैनी ने बताया कि सतीश की शादी वर्ष 2003 में हमीरपुर गांव में हुई थी और मनमुटाव के चलते उसकी पत्नी कई वर्षों से बानसूर में मकान बनाकर अलग रह रही थी. उनके दो बेटियां और एक बेटा है, जिनमें 22 वर्षीय बड़ी बेटी की शादी जनवरी में तय थी. भाई के अनुसार पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं थे और मिलने जाने पर सतीश के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया जाता था.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…Location :Kotputli,Jaipur,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 12:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

