राष्ट्रवाणी: कार्तिक पूर्णिमा पर सुपरमून और शनि की तीसरी दृष्टि का बन रहा महासंयोगकार्तिक पूर्णिमा पर सुपरमून और शनि की तीसरी दृष्टि का महासंयोग, उच्च राशि और कृतिका नक्षत्र में चंद्रदेव, जानें इस बार क्यों है खास?Written by:Last Updated:November 21, 2026, 12:10 ISTKartik Purnima Supermoon 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार सुपरमून का अद्भुत संयोग बन रहा है. इस पावन अवसर पर चंद्रदेव उच्च राशि और कृतिका नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जबकि शनि की तीसरी दृष्टि भी इस पर रहेगी. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह खगोलीय घटना बेहद खास मानी जा रही है. ऐसे में इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करना अत्यंत फलदायी और शुभ माना गया है, जिससे जातकों को विशेष पुण्य की प्राप्ति हो सकती है.Kartik Purnima Supermoon 2026: 24 नवंबर दिन मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली का पर्व मनाया जाएगा और इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब होता है. हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. यह साल की सबसे पवित्र पूर्णिमा तिथियों में से एक है. लेकिन इस बार की कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ने वाला है क्योंकि इस दिन पूर्णिमा के साथ सुपरमून का दुर्लभ संयोग भी बनने जा रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस दिन का चंद्रमा बेहद खास स्थिति में रहेगा. चंद्रमा की स्थिति, नक्षत्र और ग्रहों की दृष्टि इस पूर्णिमा को सामान्य से अलग बना रही है. आइए जानते हैं इस बार कार्तिक पूर्णिमा क्यों है खास… कार्तिक पूर्णिमा 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 नवंबर 2026 की रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगी और इसका समापन 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा. उदिया तिथि को मानते हुए पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व भी 24 नवंबर को मनाया जाएगा. खास बात यह है कि शाम के समय दीपदान और दीप प्रज्वलित करने के दौरान पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी. इस दौरान दीपदान और भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है. देव दीपावली प्रदोष काल मुहूर्त: देव दिवाली: 24 नवंबर 2026 दिन मंगलवार प्रदोष काल: शाम 5:08 बजे से 7:47 बजे तक Advertisementक्या होता है सुपरमून?
जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु यानी पेरिजी के आसपास होता है, तब उसे सुपरमून कहा जाता है. दरअसल, चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर पूरी तरह गोलाकार कक्षा में नहीं घूमता, बल्कि उसकी कक्षा अंडाकार होती है. इस वजह से पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी हर महीने बदलती रहती है. इस बार चंद्रमा 25 नवंबर को पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु पर पहुंचेगा. इस दौरान दोनों के बीच की दूरी लगभग 3,59,336 किलोमीटर रह जाएगी. चूंकि पूर्णिमा इसके ठीक एक दिन पहले है, इसलिए 24 नवंबर का पूर्ण चंद्रमा भी सुपरमून की श्रेणी में आएगा. सामान्य पूर्णिमा की तुलना में सुपरमून लगभग 13.5 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई दे सकता है. इसके अलावा चंद्रमा की पृथ्वी से नजदीकी के कारण समुद्र में ज्वार की ऊंचाई भी सामान्य से कुछ अधिक हो सकती है. अपने ही नक्षत्र में चंद्रदेव इस बार कार्तिक पूर्णिमा का ज्योतिषीय संयोग बेहद खास माना जा रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में लगभग 8 डिग्री पर स्थित रहेंगे. इस दौरान चंद्रमा कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे. खास बात यह है कि 24 नवंबर की रात 11 बजकर 25 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेंगे यानी देव दीपावली की पूरी शाम चंद्रमा कृत्तिका नक्षत्र में ही विराजमान रहेंगे. कार्तिक मास का नाम भी कृत्तिका नक्षत्र से जुड़ा हुआ है. इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं और इसके अधिष्ठाता देवता अग्नि माने जाते हैं. यही वजह है कि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान और दीप प्रज्वलित करने का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जलाए गए दीपक अग्नि तत्व की उपासना और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माने जाते हैं. उच्च राशि में मौजूद रहेंगे चंद्रमा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि चंद्रमा की उच्च राशि है. चंद्रमा 3 डिग्री वृषभ पर अपनी उच्च अवस्था में होते हैं, जबकि 3 से 20 डिग्री तक का क्षेत्र उनका मूलत्रिकोण माना जाता है. इस बार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा लगभग 8 डिग्री वृषभ राशि में रहेंगे. ऐसे में चंद्रमा उच्च राशि के साथ मूलत्रिकोण क्षेत्र में भी स्थित होंगे. चंद्रमा पर शनि की तीसरी दृष्टि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा मन, माता, मानसिक शांति, भावना, कल्पनाशक्ति के कारक ग्रह हैं. इस दौरान पूजा-पाठ, ध्यान और मंत्र जाप करने से मन को शांति मिल सकती है. हालांकि, इस पूर्णिमा पर शनि की दृष्टि भी चंद्रमा पर रहेगी. शनि देव इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और उनकी तीसरी दृष्टि वृषभ राशि पर पड़ती है. ऐसे में चंद्रमा पर शनि का प्रभाव इस दिन को गंभीरता और अनुशासन से जोड़ता है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस दिन लिए गए संकल्पों को निभाने और वाणी पर संयम रखने की विशेष सलाह दी जाती है. अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे सूर्य देव कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्य देव वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में स्थित रहेंगे. अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं और इसके अधिष्ठाता देवता मित्र माने जाते हैं, जो बारह आदित्यों में से एक माने जाते हैं. मित्र देवता मित्रता, सहयोग और विश्वास के प्रतीक हैं. वहीं कृत्तिका नक्षत्र अग्नि तत्व और शुद्धिकरण से जुड़ा हुआ है. ऐसे में चंद्रमा का कृत्तिका नक्षत्र और सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में होना ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष संयोग बनाता है. इसे पुरानी नकारात्मकताओं को छोड़कर रिश्तों, संकल्पों और आध्यात्मिक साधना को मजबूत करने का प्रतीकात्मक समय माना जा सकता है. कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें?
कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय से पहले स्नान करना शुभ माना जाता है. संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करें. अन्यथा घर पर ही स्नान के जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. 24 नवंबर को शाम 5:08 बजे से 7:47 बजे तक प्रदोष काल में दीपदान करें. घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर दीपक जलाएं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जल स्रोत के पास भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है. सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही दीपक रखें. 24 नवंबर को रात 8:23 बजे से पहले अपनी सामर्थ्य के अनुसार चावल, सफेद वस्त्र और दूध का दान कर सकते हैं. इसके अलावा जरूरतमंदों, बुजुर्गों और श्रमिकों को भोजन कराना भी पुण्यकारी माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करें और चंद्रदेव के मंत्रों का जप भी करें. ऐसा करने से मानसिक शांति और सकारात्मकता की कामना की जा सकती है. पूर्णिमा तिथि पर शनि की तीसरी दृष्टि चंद्रमा पर होने के कारण ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कठोर शब्दों, विवाद और बेवजह के झगड़ों से बचना चाहिए. मन को शांत रखें और किसी से भी सोच-समझकर बात करें. About the AuthorChief Sub Editorपराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 21, 2026, 12:10 ISTऔर पढ़ें

