राष्ट्रवाणी: पुष्कर मेले में मूंछों का मुकाबला, लंबी-घुमावदार मूंछों ने खींचा सबका ध्यानPushkar Mela: पुष्कर मेले में मूंछों का मुकाबला, किसी की मूंछ में राजशाही ठाठ तो किसी में दिखा राजस्थान का शौर्यReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:08 ISTPushkar Fair Moustache Competition: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के पांचवें दिन राजस्थानी मूंछ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही. प्रतियोगिता में राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कोई लंबी और घुमावदार मूंछों के साथ पहुंचा तो किसी ने छोटी लेकिन शानदार तरीके से मेंटेन की गई मूंछों से अपनी अलग पहचान बनाई. प्रतिभागी पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा, रंग-बिरंगे साफे और रजवाड़ी अंदाज में नजर आए. किसी की मूंछों में राजशाही ठाठ दिखा तो किसी ने अपने अंदाज से राजस्थान के शौर्य और स्वाभिमान की झलक पेश की. प्रतियोगिता में मूंछों की लंबाई के साथ उनके रखरखाव और स्टाइल ने भी लोगों का ध्यान खींचा. राजस्थान में मूंछ को लंबे समय से आन-बान-शान और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माना जाता है. पुष्कर मेले में इस आयोजन ने इसी पारंपरिक विरासत को जीवंत कर दिया.अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के पांचवें दिन राजस्थानी मूंछ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहीअजमेर. राजस्थान की पहचान सिर्फ यहां के किले, महल, पगड़ी और रंग-बिरंगे परिधानों से ही नहीं है, बल्कि यहां की मूंछें भी अपने आप में एक अलग रुतबा रखती है. राजस्थानी संस्कृति में मूंछ को आन-बान-शान और मर्दानगी के प्रतीक के तौर पर देखा जाता रहा है. इसकी झलक अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के पांचवें दिन देखने को मिली, जब मेले में आयोजित राजस्थानी मूंछ प्रतियोगिता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यहां किसी की मूंछ में राजघरानों जैसा ठाठ नजर आया तो किसी ने अपनी घनी और लंबी मूंछों से राजस्थान के पुराने शौर्य और स्वाभिमान की याद दिला दी. प्रतियोगिता में के अलग-अलग जिलों के साथ देश के दूसरे हिस्सों से आए करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. खास बात यह रही कि प्रतिभागी सिर्फ मूंछों की लंबाई दिखाने नहीं पहुंचे थे, बल्कि अपने पूरे अंदाज में राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक पहनावे को भी लेकर आए. कोई रंगीन साफा बांधे नजर आया तो कोई पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में अपनी मूंछों को खास अंदाज में संवारकर पहुंचा. उनके पहनावे, मूंछों की बनावट और आत्मविश्वास ने प्रतियोगिता को और दिलचस्प बना दिया. किसी की मूंछ लंबी तो किसी का अंदाज निराला Advertisementमूंछ प्रतियोगिता में अलग-अलग अंदाज की मूंछें आकर्षण का केंद्र रही. किसी प्रतिभागी की मूंछें लंबी और घुमावदार थी तो किसी ने छोटी लेकिन बेहद करीने से मेंटेन की गई मूंछों के साथ अपनी पहचान बनाई. कुछ प्रतिभागियों की मूंछों में राजस्थानी रजवाड़ों का पारंपरिक अंदाज नजर आया. वहीं कुछ ने अपने खास स्टाइल और रखरखाव से दर्शकों को प्रभावित किया. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का आत्मविश्वास भी देखने लायक रहा. वे अपनी मूंछों को खास अंदाज में ताव देते और दर्शकों के सामने राजस्थानी ठाठ का प्रदर्शन करते नजर आए. हर प्रतिभागी का अंदाज दूसरे से अलग था. यही वजह रही कि लोगों की नजरें मंच पर टिकी रहीं और प्रतियोगिता के दौरान उत्साह बना रहा. प्रतियोगिता में राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया मूंछ सिर्फ शौक नहीं राजस्थान की है सांस्कृतिक पहचान राजस्थान में मूंछों को लंबे समय से सम्मान, स्वाभिमान और शौर्य से जोड़कर देखा जाता है. पुराने दौर में राजपूताना ठाठ और रजवाड़ी पहचान में मूंछों का खास महत्व रहा है. आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में मूंछों को व्यक्तित्व और पारंपरिक गौरव का हिस्सा माना जाता है. मेले में आयोजित यह प्रतियोगिता भी इसी सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने का एक खास माध्यम बनी. ऊंटों की साज-सज्जा, ग्रामीण खेल, लोक संगीत और पारंपरिक वेशभूषा के बीच मूंछ प्रतियोगिता ने मेले के रंग को और गहरा कर दिया. यहां पहुंचे प्रतिभागियों ने दिखाया कि बदलते दौर में भी राजस्थान की परंपराएं और उनका रजवाड़ी अंदाज लोगों के दिलों में कायम है. About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 12:08 ISTऔर पढ़ें

