राष्ट्रवाणी: सुल्तानपुर के वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में मात्र 10 रुपये में होगा इलाजसुल्तानपुर के वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय में मात्र 10 रुपये में होगा इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:51 ISTSultanpur Cheapest Hospital: सुल्तानपुर में एक ऐसा अस्पताल संचालित हो रहा है, जहां मरीजों को महज 10 रुपये में डॉक्टर से परामर्श की सुविधा मिल रही है. यहां जनरल फिजीशियन के साथ कई विशेषज्ञ डॉक्टर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. खास बात यह है कि डॉक्टर मानवीय सेवा के उद्देश्य से मरीजों का उपचार कर रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके. सुल्तानपुरः आज के समय में छोटी से छोटी बीमारी का इलाज कराने के लिए भी लोगों को अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती है. निजी अस्पतालों में डॉक्टर की फीस और जांच का खर्च आम आदमी की जेब पर भारी पड़ता है. लेकिन सुल्तानपुर में एक ऐसा अस्पताल संचालित हो रहा है, जहां मरीजों को महज 10 रुपये में डॉक्टर से परामर्श की सुविधा मिल रही है. यहां जनरल फिजीशियन के साथ कई विशेषज्ञ डॉक्टर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. खास बात यह है कि डॉक्टर मानवीय सेवा के उद्देश्य से मरीजों का उपचार कर रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके. एक नहीं, छह विशेषज्ञ डॉक्टर संभाल रहे मरीजों की सेहत अस्पताल में कुल छह डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इनमें जनरल फिजीशियन के रूप में डॉ. अभिषेक पाण्डेय और डॉ. एसबी सिंह मरीजों का उपचार करते हैं. वहीं न्यूरोलॉजी के लिए डॉ. नीरज सिंह, आंखों के उपचार के लिए डॉ. प्रदीप मिश्रा, दांतों के इलाज के लिए डॉ. जय प्रकाश और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए डॉ. प्रशांत अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अस्पताल के संरक्षक डॉ. एसबी सिंह ने लोकल 18 को बताया कि यहां मरीजों की बेहतर जांच के लिए जरूरी उपकरण भी उपलब्ध हैं. इनमें वजन मापने की मशीन, ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन और मधुमेह की जांच के लिए स्ट्रिप शामिल हैं. Advertisementसप्ताह में छह दिन खुलता है अस्पताल, जान लीजिए पूरा समय अगर आप भी इस अस्पताल में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं तो इसके समय का ध्यान रखना जरूरी है. वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय सोमवार से शनिवार तक दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है. रविवार को अस्पताल में अवकाश रहता है. ऐसे में निर्धारित समय के दौरान पहुंचकर मरीज मात्र 10 रुपये में डॉक्टर से परामर्श की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. यह पहल सुल्तानपुर में कम खर्च पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अच्छी कोशिश है. डीएम कार्यालय के सामने मौजूद है अस्पताल, 2021 में हुई थी शुरुआत इस अस्पताल का नाम वीर अब्दुल हमीद चिकित्सालय है. इसकी स्थापना वर्ष 2021 में की गई थी. यह अस्पताल सुल्तानपुर शहर में जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के ठीक सामने स्थित है. इसका संचालन गैर सरकारी संगठन रोटरी क्लब ट्रांस गोमती सुल्तानपुर की ओर से किया जा रहा है. अस्पताल में हर महीने सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं. यहां कम शुल्क में डॉक्टर से परामर्श मिलने के कारण आसपास के क्षेत्रों से भी लोग इलाज कराने आते हैं.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sultanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 11:51 ISTऔर पढ़ें
Trending
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री बोलते रहे और प्रधानमंत्री मोदी सुनते रहे, आत्मविश्वास से लबरेज अलग अंदाज में सम्राट – राष्ट्रवाणी
- ‘वास्ते’, ‘लुट गए’ और ‘लेजा रे’ के बाद राधिका राव-विनय सापरू की नई पेशकश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

