राष्ट्रवाणी: 4 महीने की दोस्ती और बिजनेस में बन गईं पार्टनर, दिल्ली IITF में मचा रहीं धूम4 महीने की दोस्ती और बन गईं बिजनेस पार्टनर; दिल्ली IITF में नेहा-मोनिका का हुनर बना चर्चा का विषयReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:55 ISTDelhi India International Trade Fair: नोएडा की नेहा और दिल्ली की मोनिका बंसल की चार महीने पुरानी दोस्ती ने उन्हें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर तक पहुंचा दिया. अलग-अलग हुनर और उत्पादों के बावजूद दोनों एक ही स्टॉल से ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं. इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के हॉल 2 में स्टॉल नंबर 146 पर अपने हैंड पेंटिंग और जूट-मिट्टी की ज्वेलरी से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. Delhi India International Trade Fair: दिल्ली एनसीआर की रहने वाली दो महिलाओं की जोड़ी बेहद अनोखी है. सिर्फ 4 महीने पहले उनकी दोस्ती हुई. दोस्ती इस कदर गहरी हो गई कि दोनों को देश के सबसे बड़े व्यापार मेले यानी इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर तक जगह मिल गई. खास बात यह है कि दोनों का बिजनेस एकदम अलग है. इन सब के बावजूद दोनों ने मिलकर इस कदर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया की ट्रेड फेयर में उनको अपने काम के जरिए अच्छी पहचान मिल रही है. दरअसल, इन दोनों महिलाओं का नाम है नेहा और मोनिका बंसल. नेहा नोएडा की रहने वाली हैं. जबकि मोनिका बंसल दिल्ली के रहने वाली हैं. नेहा 59 साल की हैं जबकि मोनिका बंसल 46 साल की हैं. दोनों इन दिनों अपने प्रोडक्ट के जरिए ट्रेड फेयर में काफी तारीफ पा रही हैं. ट्रेड फेयर में हॉल नंबर 2 में 146 इनका स्टॉल नंबर है. एक साथ लगाया है दोनों ने स्टॉल मोनिका बंसल और नेहा ने बताया कि दोनों ने ट्रेड फेयर में एक साथ अपना स्टॉल लगाया है. नेहा बताती हैं कि उनका काम हैंड पेंटिंग का है. पेंटिंग चाहे कपड़ों पर हो या फिर किसी भी प्रोडक्ट पर वह पेंटिंग करने में माहिर है. इस काम से पहले उन्होंने एक साल टीचिंग की नौकरी की लेकिन जॉब से संतुष्टि नहीं थी. सैलरी से ज्यादा कमाई उनकी इस बिजनेस में हो रही है. उनका बिजनेस अब श्रीनगर से लेकर देश के तमाम कोने-कोने और अलग-अलग राज्यों तक फैल चुका है. लोगों को सबसे ज्यादा श्री कृष्ण की पेंटिंग पसंद आती है. उसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. वहीं मोनिका बंसल ने बताया कि उनका काम जूट ज्वेलरी यानी प्राकृतिक जूट के रेशों से बनी एक हल्की, किफ़ायती और पर्यावरण के अनुकूल ज्वेलरी का है. इसके अलावा वह मिट्टी से भी ज्वेलरी बनाती हैं. जिनकी डिमांड पूरे दिल्ली एनसीआर में है. ट्रेड फेयर में भी दोनों के प्रोडक्ट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. नोएडा हाट में हुई थी पहली मुलाकात मोनिका बंसल और नेहा ने बताया कि दोनों की मुलाकात नोएडा हाट में पहली बार हुई थी. वहीं से दोनों की दोस्ती गहरी हुई. यह मुलाकात करीब 4 महीने पहले हुई थी. यहीं से एक ग्रुप है उस ग्रुप ने ही दोनों को सहयोग किया. उस ग्रुप के जरिए ही ट्रेड फेयर तक दोनों पहुंचे. नेहा ने खास बातचीत में यह भी बताया कि उनके पति सरकारी नौकरी में हैं. बच्चे बड़े हो चुके हैं और बच्चे पूरा सहयोग करते हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार से उन्हें अवार्ड भी मिला हुआ है. जबकि मोनिका बंसल ने बताया कि उनके बच्चे भी छोटे हैं. इसीलिए उन्होंने नौकरी ना करके बिजनेस शुरू किया है. ताकि बिजनेस में अपना पूरा ध्यान अभी से ही दे सकें. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार में भी सभी सरकारी नौकरी में है. About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 11:55 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

