राष्ट्रवाणी: खरपतवार नहीं भगवान का है ये पेड़! कई समस्याओं का इलाद, आयुर्वेद में है खासखांसी, त्वचा, बवासीर और मूत्र संबंधी समस्याओं का घरेलू इलाज! इस पेड़ की जड़, पत्तियां, तना और बीज सब औषधिReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:50 ISTबालाघाट जिले में खेतों की मेड़, सड़क किनारे और खाली जमीन पर आसानी से उगने वाला अपामार्ग औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है. आमतौर पर लोग इसे खरपतवार समझकर उखाड़ देते हैं, जबकि आयुर्वेद में इसकी जड़, पत्तियां, तना और बीज का इस्तेमाल विभिन्न औषधियां बनाने में किया जाता है. बालाघाट. कहते है प्रकृति में हर समस्या का इलाज मौजूद है लेकिन सभी को उस तत्व की पहचान नहीं होती है. एक ऐसा ही पौधा है जो कभी खेतों की मेड़ पर, तो कभी सड़क किनारे या फिर परती जमीन पर अक्सर दिखाई देता है. कई लोग इसे खरपतवार समझ कर उखाड़ लेते हैं. इस पेड़ की पत्तियां देखने में सामान्य लेकिन फूल और इसके ऊपर कांटे लगे होते हैं. जी हां हम बात कर रहे है अपामार्ग की, जिसे कोई चिरचिटा कहते हैं तो कोई लटजीरा भी कहते हैं. इसमें कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं. जो सिर्फ एक नहीं बल्कि कई रोगों में कारगर उपाय दिखते हैं. यह बालाघाट जिले में काफी पाया जाता है. खेतों से लेकर खाली पड़ी जमीन पर दिखता है. आपको बता दें कि अपामार्ग का पौधा बालाघाट ही नहीं बल्कि प्राकृतिक क्षेत्रों में झाड़ियों के बीच उगता है. इसे अमरंथ सिया फैमिली में शामिल किया गया है. इसका वैज्ञानिक नाम इसी अंग्रेजी को हिंदी में लिखोंअकाइरैंथीज़ अस्पेरा है. खास बात तो यह है कि इसकी ग्रोथ में किसी प्रकार की देखभाल की जरूरत नहीं होती है. ऐसे में यह खुद उगता है गर्मियों में सूख जाता है और सुषुप्त अवस्था में चला जाता है. लेकिन जमीन पर बारिश की बूंदे पड़ती ही फिर से उग जाता है. ऐसे में लगभग यह साल भर आपको मिलता है. इसलिए इसे भगवान का पेड़ भी कहते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ के मुताबिक, जड़, पत्तियों, तने, बीज सहित अन्य भागों के जरिए दवाइयां बनाई जाती है. पांच तरह की बीमारियों के इलाज में है कारगर आयुर्वेद विशेषज्ञ विजय बताते हैं कि यह अपामार्ग का पौधा एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों के इलाज में काम आता है. यह पाचन संबंधी समस्याओं, खांसी, त्वचा, बवासीर और मूत्र संबंधी समस्याओं में इसका इस्तेमाल करते है. इसे मूत्रवर्धक गुणों वाला पौधा माना जाता है. पेशाब में जलन में भी इसका इस्तेमाल होता है. बवासीर की बीमारी में इस पौधे का अर्क का इस्तेमाल होता है. वहीं, गांव गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सुगमता के लिए इसके पूरे पेड़ को बेल्ड की तरह बांधा जाता है. माना जाता है कि इससे डिलीवरी में समस्या नहीं आती है. कुत्ते के काटने में भी यह पौधा कारगर माना जाता है. Advertisementग्रामीण अंचलों में आज भी प्रासंगिक है इसका महत्व आपको बता दें कि बालाघाट के ग्रामीण और आदिवासी अंचल में इस का इस्तेमाल आज भी किया जाता है. अपामार्ग का इस्तेमाल पीढ़ियों से किया जाता है. लेकिन बदलती जीवनशैली और आधुनिक दवाओं के दौर में ऐसे कई स्थानीय औषधीय पौधों की पहचान और पारंपरिक जानकारी धीरे-धीरे सीमित होती जा रही है. ऐसे में इन पौधों की वैज्ञानिक पहचान, संरक्षण और इनके पारंपरिक उपयोगों का दस्तावेजीकरण जरूरी है. एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही करें सेवन खरपतवारों में देखा जाता है कि कई खरपतवार एक जैसे दिखते हैं. लेकिन उनके गुण अलग-अलग होते हैं. वहीं, किसी भी बीमारी में सीधे इसका इस्तेमाल न करें. इस्तेमाल से पहले आयुर्वेद विशेषज्ञ की जरूर सलाह ले.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Balaghat,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 11:50 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

