राष्ट्रवाणी: चमत्कारी कुंड.. जहां हमेशा निकलता रहता है पानी, भगवान शंकर से जुड़ी है कहानीसीधी जिले का चमत्कारी कुंड.. जहां हमेशा निकलता रहता है पानी, भगवान शंकर से जुड़ी है कहानीEdited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:27 ISTसीधी जिले के कमर्जी की तुर्रा पहाड़ी पर स्थित एक प्राचीन कुंड लोगों के बीच आस्था और कौतूहल का केंद्र बना हुआ है. मान्यता है कि भगवान शंकर की कृपा से इस कुंड से पानी दो एचपी के पंप की तरह लगातार तेज धारा में निकलता रहता है. पहाड़ी पर चारों ओर ऊंचाई होने के बावजूद पानी का इस तरह निरंतर बहना लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है. सीधी. सीधी जिले में स्थित एक ऐसा कुंड जो आज भी भगवान की शक्ति को प्रदर्शित कर रहा है लोगों की मान्यता है कि भगवान शंकर की कृपा से यह पानी दो एचपी के पंप की तरह निकलता रहता है और धारा प्रवाह बहता है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है काफी दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं. वहां पर मौजूद बृजराज सिंह के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि यह कुंड कमर्जी के तुर्रा पहाड़ी पर स्थित है. यह काफी वर्षों साल पुराना है और लंबे समय से यह पानी धारा प्रवाह निकल रहा है. उन्होंने बताया कि पहले के समय में यहां पर भगवान शंकर का उद्गम हुआ था और उनकी प्रतिमा को वहां से किसी अन्य व्यक्ति ने हटा दिया तो पानी की धारा काफी तेजी के साथ बहने लगी .हैरानी की बात तब होती है जब काफी ऊंचाई पर चारों तरफ से पहाड़ है और वहां से पानी जैसे दो एचपी का पंप चल रहा हो, इस प्रकार से लगातार बह रहा है. लोगों की जुड़ी हैं काफी मान्यताएं लोगों ने बताया कि चाहे गर्मी हो ठंड या बरसात हर सीजन यह पानी निरंतर बहता रहता है और अगल-बगल ट्यूबेल करने से पानी लोगों को नहीं मिलता है. लेकिन असंभव बात है कि हमेशा जहां पानी निकलता है वहां पर भगवान श्री राम और हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है. इस मंदिर में काफी दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं और इस चमत्कारी कुंड का भी दर्शन करते हैं. आज भी वहां पर इस कुंड को सुरक्षित रखा गया है. लोग इस पानी को पीने के लिए आते हैं और लोगों की काफी मान्यताएं हैं. Advertisementभोजन की बढ़ जाती है मिठास सीधी के इस कुंड की प्रमुख विशेषता है कि इसमें पानी हमेशा बहता है. खासतौर पर यह पानी काफी मीठा होता है लोग इसका सेवन करते हैं तो उन्हें अलग ही तृप्ति मिलती है. लोगों के द्वारा बताया जाता है कि इस पानी से भोजन बनाने से भोजन की मिठास काफी बढ़ जाती है. यहां की दृश्य काफी अलग ही प्रदर्शित करती है जो लोगों के दिलों में रहती है. चारों तरफ का नजारा काफी हरा भरा रहता है. यह कुंड काफी अद्भुत है और काफी चमत्कारी है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sidhi,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 11:27 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

