राष्ट्रवाणी: कोटा में हाईटेक न्योता,रोबोट ने मंत्री मदन दिलावर को दिया कार्यक्रम का आमंत्रणKota News: कोटा में मंत्री मदन दिलावर को न्योता देने पहुंचा रोबोट, इंसानों की तरह चला और थमाया आमंत्रणReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:26 ISTHumanoid Robot in Kota: कोटा में तकनीक का अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां इंसानों की तरह चलने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को नीव इनोवेशन लैब्स के उद्घाटन का न्योता दिया. इस लैब में स्कूली बच्चे एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन और आधुनिक तकनीक सीखकर भविष्य के इनोवेटर बन सकेंगे.मदन दिलावर को रोबोट ने दिया न्योताकोटा. शिक्षा नगरी कोटा में अब कार्यक्रमों का निमंत्रण देने का अंदाज भी हाईटेक हो गया है, यहां शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को एक खास कार्यक्रम का न्योता देने के लिए कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि इंसानों की तरह चलने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट पहुंचा. रोबोट को अपने सामने देखकर मंत्री सहित वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए, आधुनिक तकनीक से लैस रोबोट ने मंत्री को नीव इनोवेशन लैब्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया. यह अनोखा नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, कोटा में बच्चों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से नीव इनोवेशन लैब्स की शुरुआत की जा रही है. इसके उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को आमंत्रित किया जाना था. इस बार आयोजकों ने पारंपरिक तरीके से निमंत्रण भेजने के बजाय तकनीक का इस्तेमाल किया. इसके लिए ह्यूमनॉइड रोबोट को मंत्री के पास भेजा गया, रोबोट के इंसानों की तरह चलते हुए निमंत्रण देने के अंदाज ने कार्यक्रम से पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया. अब किताबी ज्ञान के साथ एआई और रोबोटिक्स भी सीखेंगे बच्चे इस इनोवेशन लैब का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को भविष्य की तकनीकों से रूबरू कराना है, यहां बच्चों को केवल किताबों के जरिए पढ़ाई नहीं कराई जाएगी, बल्कि उन्हें खुद तकनीक को समझने, प्रयोग करने और नए आविष्कार करने का अवसर भी मिलेगा. लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और STEM शिक्षा से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. स्कूलों से तैयार होंगे भविष्य के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नीव इनोवेशन लैब्स को देश की सबसे बड़ी और आधुनिक STEM लैब्स में से एक बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके जरिए बच्चों में कम उम्र से ही वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा. बच्चे यहां तकनीक को केवल पढ़ेंगे नहीं, बल्कि उसे व्यवहार में इस्तेमाल करना भी सीखेंगे. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विनय शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे. खास बात यह रही कि जिस लैब में बच्चों को रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया से जोड़ने की तैयारी है, उसी लैब के उद्घाटन का निमंत्रण भी एक रोबोट के माध्यम से दिया. About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Kota,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 11:26 ISTऔर पढ़ें

