राष्ट्रवाणी: ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’, गाते बच्चे ने जीता लोगों का दिल, रशियन मां के….’जब जिद पे आ गईं पार्वती’, गाते बच्चे ने जीता लोगों का दिल, रशियन मां के चेहरे पर दिखी खुशी, वीडियो हुआ वायरल!Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:15 ISTफिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ गाते एक छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हिंदी नहीं बोलने वाला बच्चा पूरे उत्साह से भजन गा रहा है, जिसे देखकर उसकी रशियन मां भी हैरान रह जाती हैं. मां-बेटे के इस प्यारे वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और भारतीय भक्ति संगीत की तारीफ कर रहे हैं. ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ गाते बच्चे को हैरान रह गई रशियन मां(फोटो: Instagram-@bharatirussijodi)कई बार किसी गाने की धुन ऐसी होती है कि भाषा समझ में न आने पर भी वह दिल में उतर जाती है. खासकर भक्ति गीतों की बात करें तो उनकी मिठास और भाव लोगों को आसानी से जोड़ लेते हैं. इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भजन ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने पर बच्चे से लेकर बड़े तक रील बना रहे हैं. अब इसी भजन पर एक छोटे से NRI बच्चे का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. बच्चा हिंदी बोलना नहीं जानता, लेकिन पूरे उत्साह के साथ भजन गाता नजर आ रहा है. उसे ऐसा गाते देख उसकी रशियन मां भी हैरान रह जाती हैं. मां-बेटे का यह प्यारा पल इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हिंदी नहीं बोलता, फिर भी भजन के बोल गा रहा बच्चा इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को भारतीय-रशियन कपल के अकाउंट @bharatirussijodi से शेयर किया गया है. वीडियो में छोटा बच्चा बड़े उत्साह के साथ ‘जब ज़िद पे आ गईं पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तऋषि…’ गाता नजर आता है. उसके चेहरे के भाव और गाने का अंदाज देखकर लोग मुस्कुराने लगते हैं. खास बात यह है कि बच्चा हिंदी नहीं बोलता, लेकिन उसे इस भजन के बोल अच्छी तरह याद हैं. बेटे को इस तरह गाते देख उसकी रशियन मां साशा भी हैरान रह जाती हैं. वह बच्चे को एकटक देखती रहती हैं, मानो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा हो कि उनका बेटा इतनी आसानी से हिंदी भजन गा रहा है. वीडियो के कैप्शन में भी इसी बात का जिक्र किया गया है कि घर से दूर रहने वाला छोटा NRI बच्चा हिंदी नहीं बोलता, फिर भी पार्वती वाला गाना गा रहा है. View this post on Instagram वीडियो पर यूजर्स ने लुटाया खूब प्यार इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई लोगों को उसकी आवाज और गाने का अंदाज बेहद प्यारा लगा, तो कुछ ने उसकी मां के रिएक्शन को वीडियो का सबसे खूबसूरत हिस्सा बताया. कमेंट्स में लोगों ने ‘Bro blood’, ‘मेरा प्यारा’, ‘Bravo’ और ‘Mixed culture kids rock’ जैसे संदेश लिखे हैं. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे इस बच्चे के वोकल टीचर बनना चाहेंगे. वहीं कई लोगों ने लिखा कि बच्चे को भजन गाते सुनकर उनका दिन बन गया. वीडियो को भारतीय और रूसी संस्कृति से जुड़े लोगों ने भी पसंद किया. इस छोटी सी क्लिप में एक परिवार की खुशी के साथ दो अलग-अलग संस्कृतियों का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है. भारतीय पिता और रशियन मां के घर दिख रहा संस्कृति का संगम यह कपल भारतीय-रशियन है. बच्चे के पिता अखिल भारतीय हैं, जबकि उनकी मां साशा रूस से हैं. ऐसे परिवारों में बच्चे अक्सर अलग-अलग भाषाओं, परंपराओं, संगीत और संस्कृतियों के बीच बड़े होते हैं. इस वीडियो में भी यही खूबसूरती देखने को मिल रही है. बच्चा भले ही हिंदी में बातचीत न करता हो, लेकिन भारतीय भक्ति गीत उसे पसंद है और वह इसे पूरे जोश के साथ गाता है. वीडियो देखकर कई लोगों को यह महसूस हुआ कि संगीत और भावनाओं को समझने के लिए भाषा हमेशा जरूरी नहीं होती. कभी-कभी कोई धुन ही लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति से जोड़ देती है. Advertisementफिल्म ‘हनुमान अंश’ का भजन क्यों हो रहा वायरल?
‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ भजन फिल्म ‘हनुमान अंश’ का है. इस गीत को साधु सुशील तिवारी ने लिखा, कंपोज किया और अपनी आवाज दी है. यह बुंदेली लोकगीत से प्रेरित भक्ति रचना है, जिसमें माता पार्वती की भगवान शिव को पति के रूप में पाने की इच्छा, उनके दृढ़ संकल्प और तपस्या से जुड़ा प्रसंग सुनने को मिलता है. गाने की ‘काय जिद कर रही, काय को मर रही, ऐसे वर के लाने…’ जैसी पंक्तियां लोगों को खास पसंद आ रही हैं. लोकगीत की शैली, सरल शब्द और भक्ति से भरा अंदाज इसे बाकी गानों से अलग बनाते हैं. यही वजह है कि यह गीत यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर खूब सुना जा रहा है. लोग इस पर अपनी रील्स बना रहे हैं. बच्चे, बड़े और यहां तक कि पुलिसकर्मी भी इस गाने पर वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं. पहले भी वायरल हुआ था ‘हनुमान अंश’ का भजन फिल्म ‘हनुमान अंश’ का एक और भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ भी पहले सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था. स्कूल के बच्चों का इस भजन को एक साथ गाते हुए वीडियो सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा था. अब ‘जब जिद पे आ गईं पार्वतीट की लोकप्रियता और इस छोटे NRI बच्चे का वीडियो एक बार फिर फिल्म के भक्ति संगीत को चर्चा में ले आया है. इस वीडियो की खासियत सिर्फ बच्चे का गाना नहीं, बल्कि उसकी मां के चेहरे पर दिखाई देने वाली खुशी और हैरानी भी है. एक छोटी सी रील ने लोगों को भक्ति, संगीत और संस्कृतियों के मेल का ऐसा प्यारा पल दिखाया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश हो गया.About the Authorमैं निशांत कुमार, News18 Hindi में पत्रकार हूं. फिलहाल मैं यहां ऑफबीट सेक्शन में हूं. मुझे विदेश (इंटरनेशनल) से जुड़ी खबरों में भी गहरी रुचि है. खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे इस ईमेल…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :OtherFirst Published :November 21, 2026, 11:15 ISTऔर पढ़ें

