राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): 35 हजार फीट पर सोनू निगम का म्यूजिक शो, यात्रियों के लिए बना ड्रीम मोमेंटन स्टेज, न माइक, फिर भी 35 हजार फीट की ऊंचाई पर गूंजी सोनू निगम की आवाज, यात्रियों के लिए बन गया ‘ड्रीम मोमेंट’Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:19 ISTSonu Nigam Viral Video: न स्टेज था, न माइक और न ही किसी कॉन्सर्ट की तैयारी. लेकिन 35 हजार फीट की ऊंचाई पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने यात्रियों के सफर को यादगार बना दिया. अचानक फ्लाइट में सोनू निगम के गानों की गूंज सुनाई देने लगी. फैंस की दीवानगी देखकर सिंगर भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने आसमान में ही अपनी सुरीली आवाज से महफिल सजा दी. यह पल यात्रियों के लिए किसी सपने से कम नहीं था.सोनू निगम ने ये वीडियो शेयर किया है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैबनई दिल्ली. गायक सोनू निगम और उनके प्रशंसकों के बीच खास जुड़ाव देखने को मिलता है. एक ओर जहां फैंस उनकी आवाज और गायिकी के प्रति गहरी दीवानगी रखते हैं, वहीं सोनू भी अपने अनोखे अंदाज से उनसे जुड़े रहते हैं. इसकी एक झलक हाल ही में एक फ्लाइट में देखने को मिली, जब यात्रियों ने उनके लोकप्रिय गीत गाने शुरू कर दिए और सोनू ने भी इस पल को खास बना दिया. दरअसल, शुक्रवार को रायपुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में गायक बैठे थे और अंदर बैठे यात्री उनके द्वारा गाए गए गाने गुनगुनाने लगे और देखते ही देखते पूरा प्लेन एक छोटे से कॉन्सर्ट में बदल गया. सोनू भी फैंस की ओर से मिले इस सरप्राइज को देखकर काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने फोन से इस पूरे माहौल को शूट करना शुरू कर दिया. गायक ने अपनी इस पोस्ट के जरिए यात्रियों के उत्साह का जिक्र किया. View this post on Instagram उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट का साइन बंद होने के बाद भी यात्री अपनी सीट पर बैठे रहे और उनका इंतजार करते रहे, ताकि वह उनके लिए गाना गाएं. सोनू निगम ने वीडियो में लिखा, ‘सीट बेल्ट का साइन बंद हो चुका है और फिर भी वे बैठे हुए हैं, इससे साफ पता चलता है कि वे शो टाइम का इंतजार कर रहे हैं.’ Advertisementइसके बाद फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने जब सोनू निगम से गाने की गुजारिश की, तो उन्होंने केबिन में ही खड़े होकर अपने सुपरहिट गाने ‘किसका है तुमको इंतजार’, ‘मैं हूं ना’, ‘तुझे लगे ना नजरिया’ और ‘कल हो ना हो’ सुनाए. वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, ‘ऐसा प्यार, जो सिर्फ सपनों में होता है. आप सभी का शुक्रिया.’ बता दें, सोनू निगम करीब चार दशकों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और वह मुख्य रूप से हिंदी और कन्नड़ समेत कई भारतीय भाषाओं में शास्त्रीय, पॉप, गजल, भक्ति और फ़िल्मी संगीत के लिए जाने जाते हैं. मनोरंजन जगत में दिए योगदान के लिए अब तक उन्हें पद्म श्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. गायकी के साथ उन्होंने अभिनय, संगीत निर्देशन, डबिंग और टीवी होस्टिंग भी की है.About the Author15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 11:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

