राष्ट्रवाणी: 84 करोड़ में बनेगा 610 मीटर लंबा फ्लाईओवर, नोएडा के इन सेक्टरों की मौज 84 करोड़ रुपये से बनेगा 610 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 30 हजार फ्लैट में रहने वाले परिवारों की मौज, नोएडा के यह 6 सेक्टर होंगे ट्रैफिक मुक्तReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:55 ISTUP Infrastructure: नोएडा में 84.16 करोड़ रुपये की लागत से 610 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है. सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच बनने वाले इस फ्लाईओवर की डीपीआर मंजूरी के लिए आईआईटी रुड़की भेजी गई है. अगले 15 दिनों में मंजूरी मिलने की उम्मीद है. इसके बनने से नोएडा के 6 सेक्टरों के हजारों परिवारों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. सेक्टर 148 से 153 तक होगी सीधी कनेक्टिविटीनोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच प्रस्तावित आर्क टाइप फ्लाईओवर के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है. नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) जांच और मंजूरी के लिए आईआईटी रुड़की को भेज दी है. उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में रिपोर्ट को मंजूरी मिल जाएगी. इसके बाद प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी खबर. नोएडा प्राधिकरण की योजना के मुताबिक, इस फ्लाईओवर का निर्माण नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को पार करते हुए सेक्टर-148 और सेक्टर-150 के बीच किया जाएगा. इसके बनने से दोनों सेक्टरों के बीच सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. साथ ही आसपास के अन्य सेक्टरों में रहने वाले लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी. 84 करोड़ 16 लाख रुपए होंगे खर्च प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 84 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसकी लंबाई लगभग 610 मीटर और चौड़ाई साढ़े नौ मीटर होगी. वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि, परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है. फिलहाल आईआईटी रुड़की से तकनीकी परीक्षण और मंजूरी मिलने का इंतजार है. मंजूरी के बाद निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा. Advertisementसेक्टर 148 से लेकर 153 तक होगी सीधी कनेक्टिविटी प्राधिकरण का लक्ष्य है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे करीब डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाए. इस परियोजना से सेक्टर-148, 149, 150, 151, 152 और 153 के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है. दरअसल, इन सेक्टरों में बड़ी संख्या में आवासीय परियोजनाएं विकसित हो रही हैं. सेक्टर-150, 151 और 152 स्पोर्ट्स सिटी परियोजना का भी हिस्सा हैं. इन तीनों सेक्टरों में करीब 30 हजार फ्लैट और हजारों प्लॉट हैं. कई फ्लैटों में लोग रहना भी शुरू कर चुके हैं. ऐसे में फ्लाईओवर बनने से हजारों परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा.About the AuthorSub-EditorAbhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the orgzation through camp…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 10:55 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

