राष्ट्रवाणी: तूफान अकवान से बिहार में बदला मौसम का मिजाज, मुंगेर में झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड तूफान अकवान से बिहार में बदला मौसम का मिजाज, मुंगेर में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरेंReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:56 ISTBihar Weather Akvan Cyclone: बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब बिहार के जिलों में साफ तौर पर दिखने लगा है. शनिवार (21 नवंबर) की सुबह से ही कई जिलों के आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है. मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है, वहीं खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है.चक्रवात अकवान का मुंगेर में असर मुंगेर. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इसका असर मुंगेर जिले में भी दिखाई दे रहा है. शनिवार (21 नवंबर) सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है, वहीं रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. झमाझम बारिश के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है और ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम में आए इस बदलाव से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं. बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम, जनजीवन प्रभावित चक्रवात अकवान (जिसका नाम ईरान द्वारा सुझाया गया है) के आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराने के बाद नमी युक्त पुरवा हवाएं बिहार की ओर बढ़ रही हैं. इसके प्रभाव से मुंगेर शहर के साथ-साथ तारापुर, हवेली खड़गपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है. बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है. ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं, जबकि बारिश की वजह से बाजारों और सड़कों पर आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम नजर आ रही है. सबसे अधिक चिंता किसानों को हो रही वहीं, सबसे अधिक चिंता किसानों को सता रही है. जिले के कई इलाकों में धान की फसल खेतों में तैयार होने की स्थिति में है, ऐसे में लगातार बारिश होने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. खेतों में पानी जमा होने और तेज हवा के कारण तैयार फसल गिरने या उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है, इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक जारी किया है अलर्ट बता दें कि पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने चक्रवात अकवान के प्रभाव को देखते हुए 21 और 22 नवंबर को मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात (ठनका) को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 23 नवंबर से आसमान साफ होने की उम्मीद है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड शुरू होगी. About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Munger,BiharFirst Published :November 21, 2026, 10:56 ISTऔर पढ़ें
Trending
- कुंभकरण की 6 महीने की नींद वरदान नहीं बल्कि एक चूक का नतीजा थी! जानें ब्रह्माजी और मां सरस – राष्ट्रवाणी
- ‘नोटबंदी से भी बड़ी आपदा साबित होगा परिसीमन’, शशि थरूर की सरकार को चेतावनी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ‘अब कमल हमारे साथ’, अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इन दिग्गजों ने थामा सपा का हाथ—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- CG में छुट्टी के दिन भी खुलेंगे ये दफ्तर, कर्मचारियों के अवकाश पर भी लगी रोक, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी

