राष्ट्रवाणी: सोने की शुद्धता की जांच कैसे होती है, मशीन मिलावट पकड़ने में फेल क्यों?24, 22, 18 कैरेट में कितना सोना, कैसे होती है जांच, हॉलमार्क मशीन मिलावट पकड़ने में फेल क्यों? समझें खेलAuthor:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:07 ISTसौ बात की एक बात: सोने में मिलावट और मशीन द्वारा न पकड़ पाने की बात ने लाखों-करोड़ों भारतीयों के दिल-दिमाग में खलबली मचा दी है. देश में गोल्ड का क्रेज है, उसके बारे में पूरी दुनिया जानती है. लेकिन अब इन्हीं करोड़ों भारतीयों के मन में गोल्ड को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. हॉलमार्क तय करने वाली जिस मशीन से सोने की शुद्धता और उसका कैरेट तय किया जाता है, वह भी गोल्ड में मिलावट को पकड़ने में विफल रही है. आइए सोने में होने वाले मिलावट के खेल और उसके पूरे मेकेनिज्म के बारे में विस्तार से जानते हैं…सोने की शुद्धता की जांच करने वाली मशीन गोल्ड की प्योरिटी चेक करने में विफल रही है. ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं. (फाइल फोटो/Reuters)सौ बात की एक बात ये कि अब क्या सोने में ऐसी मिलावट होने लग गई है कि चेकिंग करने वाली मशीन भी नहीं पकड़ सकती?
जिस मशीन से चेक करने के बाद हॉलमार्क का सर्टिफ़िकेट दिया जाता है वो भी नहीं पकड़ पा रही? मशीन क्यों नहीं पकड़ पा रही? तो ये क्या खबर आई है इसको समझने की जरूरत है. क्योंकि पब्लिक तो अब तक सोने के रेट ऊपर नीचे होने की खबरें ही देख रही थी. और ये मान कर बैठी थी कि अब तो हॉलमार्क का सर्टिफिकेट लगा हुआ मिलता है सोने के गहनों के साथ तो फिर चिंता किस बात की. सर्टिफिकेट पर नंबर लिखा होता है 916 या 750, आम लोगों तो ये जानने की भी कोशिश नहीं करते कि 916 या 750 का मतलब क्या है, उनको तो बस सर्टिफिकेट से मतलब होता है. आख़िर मशीन से टेस्ट करने के बाद ही सर्टिफिकेट दिया जाता है, तो लोग आंख बंद कर के भरोसा कर लेते हैं. पुराने जमाने में तो कसौटी पत्थर पर रगड़ कर चेक किया जाता था कि सोना कितना खरा है. उसमें तो फिर भी ऊपर नीचे होने का चांस होता था कि 22 कैरेट है या 21 कैरेट है या 20 कैरेट है आम पब्लिक के लिए फर्क़ करना आसान नहीं था. अब तो मशीन टेस्ट करती है. लेकिन अब खबर यह आई है कि कई जगह ये देखा गया कि कोई पाउडर जैसी चीज है वो सोने में मिला दो तो सोने का वजन भी बढ़ जाता है और मशीन को पता भी नहीं चलता कि सोने में मिलावट की गई है. इसलिए ये समझने की जरूरत है कि ये कौन सा पाउडर है, और अगर हॉलमार्क वाली मशीन नहीं पकड़ पा रही तो फिर कहां से चेक करवा कर लें सोना?
तो सबसे पहले तो खबर समझ लेते हैं कि हुआ क्या है. एक रिपोर्ट आई जिसमें ये दिखाया गया कि सोने में दो धातुओं का पाउडर मिलाया जाए तो वो मिलावट मशीन नहीं पकड़ पाती. रिपोर्ट के लिए रीनियम और इरिडियम नाम की दो धातुओं का पाउडर सोने में मिलाकर गहना बनाया गया और हॉलमार्क वाली मशीन में भी टेस्ट किया गया तो पकड़ में नहीं आया. हालांकि ये बिलकुल नहीं कह सकते कि बड़े पैमाने पर ये हो रहा है या हॉलमार्क पर भी विश्वास ना करें तो किस पर करें, लेकिन मामला सीरियस तो है ही कि ऐसा भी किया जा सकता है. ये रीनियम और इरिडियम होते हैं सफ़ेद, तो बहुत ज़्यादा मिलाने पर तो देखने से ही पता चल जाएगा भले ही मशीन ना भी पकड़े तो. लेकिन 10-12% मिलावट से सोने के रंग पर फ़र्क़ नहीं दिखाई देता. और सस्ता होने के बाद भी अब भी 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से ऊपर ही बना हुआ है सोना. 10-12% भी कुछ और मिला हुआ हो तो हर 10 ग्राम पर समझ लो कि 12-15 हजार रुपये का नुकसान तो है ही. कैसे तय होता है गोल्ड का कैरेट?
तो गहनों के व्यापारियों के संगठन ने भी सरकारी संस्था से BIS से कह दिया है कि इसकी जांच कर के उपाय निकाला जाए. तो समझने वाली बात है कि मशीन जो टेस्ट करती है वो कैसे टस्ट करती है कि सोना शुद्ध है. क्योंकि गहने तो वैसे भी 100% शुद्ध सोने के नहीं बनते. ये तो आप जानते ही हो कि 100% शुद्ध सोना मतलब 24 कैरेट का सोना. लेकिन सोना बहुत ही नर्म धातु होती है. अगर 24 कैरेट सोने की अंगूठी बना देंगे तो वो आसानी से पिचक सकती है इतना नर्म होता है. कंगन वगैरह सब मुड़ सकते हैं 24 कैरेट के. इसलिए गहने आपको मालूम है 22 कैरेट के बनते हैं आमतौर पर, या 18 कैरेट के बनते हैं. 22 कैरेट के गहने क्यों नहीं मुड़ते?
ये 22 कैरेट क्या होता है या 18 कैरेट क्या होता है? तो वो क्या किया जाता है कि सोने में मिलाते हैं चांदी और तांबा और थोड़ा सा ज़िंक. इससे गहने में मज़बूती आ जाती है. यानी मिलावट तो सोने में की ही जाती है. तभी वो मजबूत बन पाता है. और उससे गहना बन पाता है. और ये चांदी, तांबे और ज़िंक की मात्रा कितनी होती है उसी से कैरेट तय होता है. अब सोने की जांच करने के तौर-तरीकों में बदलाव की मांग उठने लगी है. (फाइल फोटो/Reuters) Advertisement24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट में कितना सोना?
22 कैरेट मतलब अगर 24 कैरेट सोने को 24 भागों में बांट दो और उसमें 2 भाग में चांदी और तांबा और थोड़ा सा ज़िंक डाल दो और बाक़ी 22 भाग में सोना रहने दो तो वो हो गया 22 कैरेट सोना. मतलब 24 भाग में 22 भाग सोना है. 24 में 22 का मतलब क्या हुआ? स्कूल वाला गणित लगाओ. 24 का मतलब अगर 100% है तो 24 में 22 का मतलब हुआ 91.6%, यानी 22 कैरेट सोने में 91.6% सोना होता है और बाक़ी चांदी-तांबा होते हैं उसको मज़बूती देने के लिए. इसलिए 22 कैरेट सोने के हॉलमार्क पर वो नंबर लिखा होता है 916, मतलब इसमें 91.6% सोना है. और अगर सोने के गहने में पत्थर वगैरह जड़ने हों, हीरे वगैरह, तो उसको और मजबूत बनाना पड़ता है. यानी और चांदी-तांबा मिलाना पड़ता है. इसलिए हीरे के गहने ज़्यादातर 18 कैरेट सोने में बनते हैं. यानी 24 भागों में 18 भाग सोना और बाक़ी 6 भाग में चांदी, तांबा और थोड़ा सा ज़िंक. 24 में 18 भाग सोना मतलब 75% सोना, इसलिए 18 कैरेट के गहनों पर हॉलमार्क नंबर लगा होता है 750, मतलब 75%. वैसे तो आप सोना कितने कैरेट का ही बना लो, 14 कैरेट बना लो, 20 बना लो, लेकिन ज़्यादातर गहने 22 कैरेट या 18 कैरेट में बनते हैं. मशीन सोने को चेक कैसे करती है?
मशीन सोने को चेक कैसे करती है? X-रे से. जी, X-रे मतलब वही किरणें जो शरीर के अंदर की फ़ोटो खींच लेती हैं अस्पताल में. मतलब मशीन वो वाली नहीं होती जो अस्पताल में होती है, ये तो छोटी-सी मशीन होती है सोने की टेस्टिंग करने की, लेकिन किरणें वही इस्तेमाल होतीं हैं. वही X-रे किरणें जब गहने पर डालते हैं तो अलग-अलग धातुओं से टकराकर किरणें अलग-अलग रीडिंग देती हैं और उससे पता चल जाता है कि इसमें सोना कितना है और चांदी कितनी है और तांबा कितना है और ज़िंक कितना है. सोने की अलग रीडिंग होती है, चांदी की अलग, मतलब हर धातु की अलग रीडिंग आती है. …तो फिर क्यों नहीं पकड़ाया मिलावट तो फिर रीनियम और इरिडियम नाम की धातुओं की मिलावट पकड़ में क्यों नहीं आई. वो इसिलिए क्योंकि कई मशीनों में इन धातुओं की रीडिंग अलग करने की क्षमता नहीं होती. क्योंकि ऐसी जरूरत ही नहीं पड़ती थी. चांदी, तांबे और दूसरी बहुत सारी धातुओं की रीडिंग तो अलग पकड़ रही थी मशीन. और रीनियम और इरिडियम कोई आम इस्तेमाल में आने वाली धातु हैं ही नहीं, आम मिलती भी नहीं. लेकिन ये देखा गया कि कुछ मशीनों में इनपर X-रे डालो तो ये भी सोने जैसी ही रीडिंग दे रही थीं. मतलब 24 भाग में 2 भाग तो डाल दिया चांदी-तांबा तो 22 कैरेट सोना होना चाहिए, लेकिन अगर 24 भाग में 2 भाग चांदी-तांबा डाल दो और 2 भाग रीनियम या इरिडियम डाल दो तब भी ऐसी वाली मशीनें 22 कैरेट सोना ही दिखाएंगी, क्योंकि रीनियम और इरिडियम की रीडिंग भी वही आएगी जो सोने की आएगी. यानी मशीन रीनियम और इरिडियम को भी सोना ही मानेगी. मतलब सोना होगा 20 कैरेट या 18 कैरेट लेकिन रीडिंग आएगी 22 कैरेट. अब क्या है डिमांड?
ऐसा भी नहीं है कि सारा ही रीनियम का गहना बना दो या आधा रीनियम डाल दो और आधा सोना तो पता नहीं चलता. क्योंकि उससे तो सोने का रंग ही गायब हो जाएगा. ये रीनियम और इरिडियम होते हैं सफ़ेद, तो बहुत ज़्यादा मिलाने पर तो देखने से ही पता चल जाएगा भले ही मशीन ना भी पकड़े तो. लेकिन 10-12% मिलावट से सोने के रंग पर फ़र्क़ नहीं दिखाई देता. और सस्ता होने के बाद भी अब भी 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से ऊपर ही बना हुआ है सोना. 10-12% भी कुछ और मिला हुआ हो तो हर 10 ग्राम पर समझ लो कि 12-15 हजार रुपये का नुकसान तो है ही. तो सबसे पहली जरूरत तो ये है कि हॉलमार्क सर्टिफ़िकेट देने वाली मशीनें तो वो वाली हों जिनमें सोने का सिग्नल सिर्फ खरे सोने पर ही आए, किसी और धातु का सिग्नल उसमें मिक्स ना हो ताकि पता चल जाए कि असल में सोना कितना है. यही सब जांच करने की मांग हो रही है अब. कसौटी वाला सिस्टम तो रहा नहीं, लेकिन मुहावरा तो वही है ना अभी भी, कि हर कसौटी पर सोना खरा हो. अब मांग ये है कि हर कसौटी पर सोने का हॉलमार्क सर्टिफिकेट खरा हो. सौ बात की एक बात.About the Author मैनेजिंग एडिटर, न्यूज18 इंडियान्यूज18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी एंकरिंग के अपने अलग अंदाज, भाषा शैली और तेवर के लिए जाने जाते हैं. वर्ष 2000 से पत्रकारिता में पूर्ण रूप से सक्रिय किशोर ने शुरुआत दूरदर्शन के लिए एंकरिंग से की और …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 11:07 ISTऔर पढ़ें

